यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने का मामला SC पहुंचा,CJI बोले- क्या पुतिन को रोकने के निर्देश देश सकते हैं?
नई दिल्ली, 3 मार्च: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके भारत सरकार को निर्देश देने की मांग की है, ताकि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकाल कर स्वदेश लाया जा सके। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एनवी रमना की अगुवाई वाली खंडपीठ ने कहा है कि भारत सरकार इस सिलसिले में अपना काम कर रही है। अदालत ने यह भी कहा है कि उसे अपने छात्रों से सहानुभूति है और बुरा भी लग रहा है। लेकिन, यह भी कहा कि युद्ध रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निर्देश कैसे दिया जा सकता है।
Recommended Video

क्या हम रूस के राष्ट्रपति को युद्ध रोकने के लिए निर्देश दे सकते हैं?-चीफ जस्टिस
एक वकील गुरुवार को यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लेकर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी याचिका में अदालत से इस सिलसिले में भारत सरकार को निर्देश देने की मांग की है, ताकि वहां फंसे छात्रों को निकाला जा सके। इस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार अपना काम कर रही है। यही नहीं चीफ जस्टिस एनवी रमना ने यह भी कहा है कि 'हमें स्टूडेंट के साथ सहानुभूति है, हमें बहुत ही बुरा लग रहा है। लेकिन, क्या हम रूस के राष्ट्रपति पुतिन को युद्ध रोकने के लिए निर्देश दे सकते हैं?' इस मामले में अदालत ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से भी सहायता मांगी है।
आज लौटेंगे 3,726 भारतीय- सिंधिया
गौरतलब है कि रूस ने पिछले गुरुवार को यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था, जिसके बाद वहां मौजूद भारतीय खासकर स्टूडेंट बड़ी मुश्किल में फंस गए थे। लेकिन, अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया है और हजारों नागरिकों को वापस स्वदेश लाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान में बेहतर तालमेल के लिए चार-चार केंद्रीय मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा हुआ है। भारत मुख्य तौर पर यूक्रेन के पश्चिमी मुल्कों हंगरी, रोमानिया और पोलैंड के रास्ते अपने नागरिकों को वापस ला रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ही ट्विटर पर बताया है कि भारतीय वायुसेना और दूसरे भारतीय विमान कंपनियों के विमानों से आज 19 फ्लाइट के जरिए 3726 भारतीयों को भारत लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications