अचानक हमला, रॉकेट्स की बरसात, सैकड़ों लापता, महिलाओं से बर्बरता... हमास ने दिलाई मुंबई हमले की याद
इजरायल में हमास आतंकियों ने जिस अंदाज में हमला किया है उसने 15 साल पहले भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुबंई में हुए आतंकी हमले की याद दिला दी है।
हमास के आतंकी इजरायल की सड़कों पर घूम रहे हैं। इजरायली सैनिकों को भी बंधंक बनाने के कई दृश्य सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं।
एक वीडियो में दिख रहा है कि हमास के आतंकियों ने इजरायली महिला का अपहरण कर लिया है। इस दौरान वे अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे हैं।

इन वीडियो को देखकर आपको सहज ही 26/11 के मुंबई हमले की याद आ जाएगी। इजरायल में हमलों के डरावने मंजर दिखाई दे रहे हैं। रॉकेट हमलों के बीच सायरन की आवाज के अलावा गाजा के आसमान में धुएं का गुबार भी दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे इन वीडियो से ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला करने से पहले कैसी तैयारी की होगी।
हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा है कि ये हमला येरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
हमास के रॉकेट हमलों में इजरायल में 22 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों की संख्या और अधिक होने की आशंका है।
इस बीच हमास ने दावा किया है कि उसने कई इजराइलियों को बंधक बना लिया है। हमास ने कहा कि उसने शनिवार सुबह अचानक किए गए हमले के दौरान गाजा सीमा के पास इजरायली सैनिकों को पकड़ लिया और उन्हें बंधक बना लिया है।
आतंकवादी समूह द्वारा प्रकाशित वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कम से कम तीन लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाए गए हैं। हमास ने कहा कि वे लोग इजरायली सैनिक थे। हालांकि इन वीडियो को लेकर इज़राइल रक्षा बल ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वन इंडिया हिंदी भी हमास के दावे की पुष्टि नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications