गाजा में इजराइली सैनिकों की शर्मनाक हरकत, महिलाओं के अंडरगार्मेंट संग खेलते वीडियो वायरल
गाजा में जंग लड़ रहे इजरायली सैनिकों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इजराइली सैनिकों को महिलाओं के अंडरवियर से खेलते देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों में वह गाजा के उन इलाकों में नजर आ रहे हैं, जिसे हाल ही में इजराइल ने जंग में जीता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इजराइली सैनिकों ने गाजा की महिलाओं के अंतःवस्त्रों के साथ अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो भी बनाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें कथित रूप से गाजा कि किसी खाली घर में इजराइली सैनिक महिलाओं के अंडरवियर से खेलते नजर आ रहे हैं। इसमें एक सैनिक के मुंह पर दूसरा सैनिक अंडरवियर पकड़े हुए है।
एक वायरल तस्वीर में एक इजराइली सैनिक लाल रंग की नाइटी पहने नजर आ रहा है। इस दौरान उसके आस-पास कई अन्य सैनिक भी नजर आ रहे हैं। एक अन्य वायरल तस्वीर में एक इजराइली सैनिक अपनी पोशाक के ऊपर से ही सफेद रंग की ब्रा पहने दिखाई दे रहा है।
एक अन्य वायरल तस्वीर में एक कमरे में इजराइली सैनिक अपने हथियार के साथ बैठा है जबकि उसके पीछे दीवार पर महिलाओं के अंतःवस्त्र टंगे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इजराइली सैनिकों की इस हरकत की आलोचना की जा रही है।
एक यूजर ने लिखा है कि इजराइली सेना आत्मरक्षा के लिए ये जंग लड़ने का दावा करती है मगर ये उन महिलाओं के अंडरवियर को छांटकर एक कला के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं जो इनके द्वारा मार दी गई हैं या इनकी वजह से भाग गई हैं।
इजराइली सैनिकों की इन हरकतों के बाद संयुक्त राष्ट्र का भी बयान सामने आया है। मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शामदासानी का कहना है कि इजराइली सैनिकों की ये हरकतें फिलिस्तीनी महिलाओं और दुनिया की सभी महिलाओं के लिए बेहद अपमानजनक है।












Click it and Unblock the Notifications