पुतिन से मिलने मास्को पहुंचे इजरायली PM, यूक्रेन संकट पर हुई वार्ता

मास्को, 06 मार्च: इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट मे यूक्रेन संकट को लेकर आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की। इजरायल पूर्व में इस विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता की पेशकश कर चुका है। इजरायली पीएम के मास्‍को पहुंचने को काफी अहम समझा जा रहा है। अचानक से नफ्ताली का मास्को पहुंचना काफी अहम माना जा रहा है। इजरायल को इस स्थिति में संभावित मध्‍यस्‍थ के तौर पर देखा जाता रहा है।

Israeli Prime Minister Naftali Bennett Meets Putin In Moscow To Discuss Ukraine Crisis

रूस-यूक्रेन में जारी जंग के 10वें दिन इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट शनिवार को मास्‍को पहुंचे, जहां उन्होंने राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और बेनेट के बीच ढाई घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई। इजराइल ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। लेकिन अधिकारियों ने सफलता की उम्मीदों को कम कर दिया है।

जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के करीबी सहयोगी इज़राइल ने रूसी आक्रमण की निंदा की थी और कीव के साथ एकजुटता व्यक्त की। इजरायल यूक्रेन को मानवीय सहायता भी भेज चुका है, इजरायल ने कहा है कि, वह संकट को कम करने में मदद करने की उम्मीद में मास्को के साथ संचार बनाए रखेगा। रूस की सैन्‍य कार्रवाई के बाद से इजरायल ने इस मसले पर संतुलित रुख अपनाने की कोशिश की है।

वह लगातार दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के संपर्क में बना हुआ है। दोनों पक्षों को बेलारूस में बातचीत की टेबल पर लाने में भी इजरायल की अहम भूमिका समझी जा रही है। इजरायल के विदेश मंत्री यैर लैपिड ने हालांकि यूक्रेन में रूसी सैन्‍य कार्रवाई की आलोचना की है, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री रूस के खिलाफ खुलकर कुछ भी बोलते नजर नहीं आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+