इजरायली PM बेनेट ने PM मोदी से कहा- मेरी पार्टी जॉइन कर लीजिए, आप इजरायल में फेमस हैं

ग्लासगो, 02 नवंबर: भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी COP26 जयवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्लासगो पहुंचे हुए हैं। COP26 मीटिंग से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली प्राइम मिनिस्टर नफ्ताली बेनेट की पहली मीटिंग हुई। इस दौरान दोनों देश के प्रधानमंत्रियों के बीच की पर्सनल कैमिस्ट्री सुर्खियां बटोर रही है। उनकी पहली औपचारिक बैठक के दौरान तब एक हल्का-फुल्का पल आया जब नाफ़्ताली बेनेट ने मोदी को अपनी पार्टी में शामिल होने का दिया निमंत्रण। कहा, आप इजरायल में काफी लोकप्रिय हैं।

Israeli PM Bennett to PM Modi, Youre the most popular man in Israel, join my party

इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट के साथ बैठक में कहा है कि भारत के लोग इजरायल के साथ दोस्ती को गहराई से महत्व देते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने को लेकर मिलकर काम करने की बात कही है। बेनेट और मोदी की मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बेनेट भारत के प्रधानमंत्री से कहते हैं कि आप हमारे देश में बेहद पॉपुलर हैं। इजराइल आइए और मेरी पार्टी में शामिल हो जाइए।

इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो के मुताबिक बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, आप इजराइल के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। इस टिप्पणी का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, धन्यवाद, धन्यवाद।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया,इजराइल के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की ग्लासगो में सार्थक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने हमारे नागरिकों के फायदे के लिए सहयोग के विभिन्न उपायों को मजबूत करने पर चर्चा की। टाइम्स ऑफ इजराइल ने मोदी और बेनेट की मुलाकात पर एक स्पेशल रिपोर्ट पब्लिश की है। बेनेट दिसंबर में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। इजराइल मीडिया की खबरों के मुताबिक इस साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट के अगले साल भारत की यात्रा करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+