गाजा से तीन इजराइली बंधकों के शव बरामद.. हमास ने जिस शानी लाउक का निकाला था नग्न परेड, उसकी बॉडी भी मिली
Israel-Hamas News: इजरायली सेना ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि उसने गाजा पट्टी से तीन बंधकों के शव बरामद किए हैं।
इजराइल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने तेल अवीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि बंधकों की पहचान शानी लाउक, अमित बौस्किला और इत्शाक गेलर्नटर के रूप में की गई है।

IDF ने कहा है, कि इन तीनों को 7 अक्टूबर को बंधक बना लिया गया था और नोवा संगीत समारोह के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी और उनके शवों को हमास के आतंकवादी गाजा लेकर चले गये थे।
उन्होंने कहा, "वे नोवा संगीत समारोह में जीवन का जश्न मना रहे थे और हमास ने उनकी हत्या कर दी।"
IDF अधिकारियों ने कहा है, कि उन्होंने शवों की पहचान कर ली है और परिवारों को सूचित कर दिया गया है। हागारी ने कहा, कि शवों को फोरेंसिक जांच के लिए मेडिकल प्रोफेशनल्स को सौंप दिया गया है।
हालांकि, हगारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह खुलासा नहीं किया है, कि शव कहां पाए गए। उन्होंने कहा, कि शव आईडीएफ और शिन बेट के संयुक्त अभियान के दौरान बरामद किए गए हैं। हालांकि, सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है, कि सभी बंधकों के शव गाजा में एक सुरंग में मिले हैं।
बरामद किए गए शवों में से एक शानी लाउक के पिता निसिम लौक ने भी इजरायली मीडिया को बताया, कि उनकी बेटी का शव संरक्षित करके रखा गया था। उन्होंने कहा, कि शव को "गहरी और बहुत ठंडी सुरंग" में रखा गया था।
इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में अपना दुख व्यक्त जताया है। उन्होंने कहा, कि "बड़े नुकसान से दिल टूट गया है। मैं और मेरी पत्नी और सारा परिवार शोक में हैं। दुख की इस घड़ी में हम सभी दिल से उनके साथ हैं।"
उन्होंने आगे कहा, कि "हम अपने सभी बंधकों, चाहें वो मृत हैं या फिर जीवित हैं, हम सभी को वापस लाएंगे। मैं अपनी बहादुर सेना को बधाई देता हूं, जिन्होंने दृढ़ कार्रवाई के साथ हमारे बेटों और बेटियों को घर लौटाया है।"
आपको बता दें, कि इन तीन बंधकों में से सिर्फ शानी लाउक के ही मारे जाने की पुष्टि पहले इजरायली सरकार ने की थी।
शानी लाउक की बर्बरता से की गई थी हत्या
23 साल की जर्मन-इजरायली लड़की शानी लाउक को अक्टूबर के अंत में इजरायली विदेश मंत्रालय ने मृत घोषित कर दिया था। उसकी पहचान से जुड़े एक सूत्र ने सीएनएन को बताया, कि शानी लाउक की मौत की घोषणा तब की गई थी, जब फोरेंसिक जांचकर्ताओं को उसकी खोपड़ी से एक हड्डी का टुकड़ा मिला था।
7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद शानी लाउक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके शव को हमास ने एक छोटे गाड़ी में रखा हुआ था और शव को हमास के आतंकवादी कुचल रहे थे।
शानी लाउक के परिवार ने कहा, कि अब उनका शव बरामद होने के बाद उन्हें कुछ अलगाव महसूस हो रहा है। सीएनएन को दिए एक बयान में, परिवार ने कहा कि आईडीएफ के अधिकारी शुक्रवार को उनके घर पहुंचे थछे और शानी लाउक का शव बरामद होने की जानकारी उन्हें दी थी।
उन्होंने कहा, कि "7 अक्टूबर को वीडियो के जरिए उन्हें भयावह घटना की जानकारी मिली थी, जब हमास के आतंकवादियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी दी थी। अब शव मिलने से हमें थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब हम अपनी बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, कि "शानी लाउक को हम एक खूबसूरत और शांति पसंद करने वाली लड़की के तौर पर याद करना चाहते हैं, जिसे गीत संगीत और डांस से काफी प्यार था। उसमें हमें और दुनिया के कई लोगों को जीवन की रोशनी से वाकिफ करवाई है और हम अब शानी लाउक की यादों को अपने पास रखना चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications