इजराइली हैकरों ने किया ईरान पर बड़ा साइबर हमला, 70 फीसदी गैस स्टेशनों पर कामकाज ठप

ईरान पर संदिग्ध रूप से साइबर हमला होने की खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार को हुए एक बड़े साइबर हमले में ईरान के करीब 70 प्रतिशत गैस स्टेशनों पर कामकाज ठप हो गया है।

ईरान के तेल मंत्री ने विदेशी हस्तक्षेप की आशंका जताई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक 'सॉफ्टवेयर में समस्या' के कारण गैस स्टेशन के काम-काज में अनियमितता आ गई है।

cyber-attack-on-iran

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक कथित तौर पर इजराइल से जुड़े एक हैकिंग समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। रिपोर्ट के मुताबिक 'गोंजेश्के दारांडे' या 'प्रेडेटरी स्पैरो' नामक हैकर समूह ने कहा कि ये हमला ईरान की आक्रमक नीति का जवाब है।

हैकर समूह का दावा है कि उसने पूरे ईरान में अधिकांश गैस पंपों को निष्क्रिय कर दिया है। चैनक ने एक बयान में कहा, "खामनेई, आग से खेलने की एक कीमत होती है।" ईरान के तेल मंत्री जवाद ओवजी ने भी पुष्टि की, कि व्यवधान से देश के 70 प्रतिशत ईंधन स्टेशन प्रभावित हुए हैं।

रॉयटर्स ने ओवजी के हवाले से कहा, "कम से कम 30 प्रतिशत गैस स्टेशन काम कर रहे हैं, बाकी धीरे-धीरे सेवाओं में व्यवधान को हल कर रहे हैं।" ईरान के गैस स्टेशन एसोसिएशन के प्रवक्ता रेजा नवार ने कहा कि विशेषज्ञ समस्या का समाधान कर रहे हैं और इसमें कुछ समय लग सकता है।

उन्होंने कहा, "देश भर के कुछ स्टेशनों में ईंधन प्रणाली के साथ एक सॉफ्टवेयर समस्या की पुष्टि की गई है और विशेषज्ञ वर्तमान में समस्या को ठीक कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवधान का देश में ईंधन की कमी की अफवाहों से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, उन्होंने लोगों से ईंधन स्टेशनों पर न जाने का आग्रह किया।

तेल मंत्रालय ने राज्य टीवी को यह भी बताया कि व्यवधान किसी भी तरह से ईंधन की कीमत बढ़ाने की किसी भी योजना से जुड़ा नहीं है, एक नीति जिसके कारण 2019 में व्यापक विरोध हुआ और हिंसक दमन हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में लगभग 33,000 गैस स्टेशन हैं। हाल के वर्षों में ईरान के गैस स्टेशन, रेलवे प्रणाली और उद्योगों पर कई बार साइबर हमले हुए हैं। यहां तक जेल सहित सरकारी इमारतों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी हैक किए जा चुके हैं।

'गोंजेश्के दारांडे' ने 2022 में ईरान के दक्षिण-पश्चिम स्थित एक प्रमुख इस्पात कंपनी की कम्प्यूटर प्रणाली को हैक कर लिया था। 2021 में ईरान की ईंधन वितरण प्रणाली पर भी साइबर हमला हुआ था जिसकी वजह से देश भर के गैस स्टेशन ठप हो गए थे। ईरान ने इस हमले के पीछे अमेरिका और इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+