इजरायल में 5 महिला सैनिकों पर फिलिस्तीनी कैदी संग यौन संबंध बनाने का आरोप, मंत्री बेन ग्विर ने लिया ये एक्शन
इजरायल में 5 महिला सैनिकों पर फलस्तीनी कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। इजरायली मीडिया का कहना है कि एक महिला सैनिक ने एक फिलिस्तीनी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है।
महिला सैनिक ने कहा कि उसने जिस कैदी संग संबंध बनाया वह इजरायली नागरिकों पर घातक हमला करने का दोषी है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, इजरायल में अब किसी भी उच्च सुरक्षा वाली जेल में महिला सैनिकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

घटना की खबर आने के तुरंत बाद, इजरायल जेल सेवा कमांडर कैटी पेरी और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्विर ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सभी महिला आईडीएफ सैनिक सुरक्षा जेलों में गार्ड के रूप में काम करना "तुरंत बंद" करेंगी।
बयान में कहा कि अब महिला सैनिकों को उन जेलों में तैनात नहीं किया जाएगा, जहां फलस्तीन के 'आतंकवादियों' को रखा जाता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कैदी इतामार बेन ग्विर अगली कैबिनेट बैठक में एक न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सरकारी जांच आयोग बनाने की बात कही।
आरोपी महिला सैन्य सेवा में थी जो कि अधिकांश इजरायलियों के लिए अनिवार्य है। महिलाओं को कम से कम दो साल और पुरुषों को 32 महीने तक सेवा करनी होती है।
हालांकि महिला सैनिक और आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी का नाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने आदेश दिया कि जेल के स्थान सहित अन्य विवरण उजागर नहीं किया जाना चाहिए।
इज़रायली मीडिया ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान, महिला सैनिक ने दावा किया कि चार अन्य महिला सैनिकों ने भा उस कैदी के साथ अंतरंग संबंध बनाए थे।
इज़रायली मीडिया ने बेन-ग्विर के हवाले से कहा कि 2025 के मध्य तक "सुरक्षा कैदियों के विंग में एक भी महिला सैनिक नहीं रहेगी"। उच्च सुरक्षा वाली इज़रायली जेलों में महिला इज़रायली सैनिकों की सेवा बंद करने की बार-बार मांग की जाती रही है। हालांकि, कर्मचारियों की कमी के कारण ये विचार अमल में नहीं लाया जाया जाता था।
चैनल 12 समाचार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल जेल सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी कि वे इस मामले के बारे में जानते थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications