हमास आतंकियों के खिलाफ इजराइल का 'योगी सरकार' वाला ऑपरेशन, बुलडोजर से तोड़े गये घर, देखें वीडियो
Israel-Palestine News Updates: हमास आतंकियों के खिलाफ इजराइल ने ऑल-ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है और इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा है, कि 'गाजा पट्टी अब पहले जैसा नहीं रहेगा।' यानि, इजराइल इस बार पूरी ताकत के साथ हमास आतंकियों के खिलाफ टूट पड़ा है। वहीं, कल से लेकर अब तक, इस लड़ाई में करीब 500 लोगों की मौत हो चुकी है।
इज़रायली सेना ने कहा है, कि उसने सेना गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी समूह से संबंधित ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं, हालांकि इस ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, एक वीडियो में देखा जा रहा है, कि आतंकियों के खिलाफ इजराइल ने बुलडोजर उतार दिया है, जो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का योगी सरकार वाला मॉडल है।

इजराइल का 'योगी सरकार' वाला मॉडल
इजराइल ने सेडरोट पुलिस स्टेशन पर नियंत्रण हासिल करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया है। वीडियो में देखा जा रहा है, कि बुलडोजर से पुलिस स्टेशन की दीवारों को तोड़ा जा रहा है, क्योंकि अंदर काफी संख्या में हमास के आतंकवादी मौजूद थे।
इजराइल बॉर्डर पुलिस के कमांडर अमीर कोहेन ने इजरायली सुरक्षा बलों की प्रशंसा की है, जिन्होंने एक घंटे के ऑपरेशन के बाद शनिवार तड़के हमास के आतंकवादियों के कब्जे से सेडरोट पुलिस स्टेशन पर नियंत्रण वापस ले लिया।
अमीर कोहेन ने कहा, कि इस ऑपरेशन में हमास के 10 आतंकवादी मारे गये हैं।
कोहेन के कहा, कि सीमा पुलिस के आतंकवाद विरोधी बलों और सैन्य टुकड़ियों सहित इजरायली बलों ने "आखिरी दिन पूरे साहस और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया।"
कोहेन ने कहा, कि "हम एक कठिन समय में हैं, लेकिन अब हम अपना सिर उठा रहे हैं और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए, किसी भी खतरे के खिलाफ दृढ़ संकल्प और... ताकत के साथ काम कर रहे हैं।
इजराइली बॉर्डर पुलिस के बयान में कहा गया है, "पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया गया है और हमारे बलों ने स्टेशन में लगभग 10 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया।"
दर्जनों इजराइली नागरिक हैं लापता
हमास के अचानक हमले के बाद इजराइल के दर्जनों लोग लापता हैं और उनके रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपने गायब रिश्तेदारों को इधर से उधर खोजते हुए देखे जा रहे हैं। हमास ने कितने इजराइली लोगों को बंधक बनाया है, इसकी फिलहाल सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन हमास की तरफ से एक बयान में कहा गया है, कि उसने 'इतने इजराइली लोगों को बंधक बनाया है, जिससे वो इजराइली जेल में बंद अपने सभी लोगों को छुड़ा सके।"
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली समुदायों पर हमास द्वारा शनिवार को किए गए अभूतपूर्व हमले में लापता हुए लोगों के दर्जनों रिश्तेदार, जिनके मारे जाने या अपहरण होने की आशंका है, वो हवाई अड्डे के पास पुलिस और होम फ्रंट कमांड द्वारा संचालित लापता व्यक्तियों के लिए एक केंद्र में आ रहे हैं।
Ynet की रिपोर्ट है कि रिश्तेदार अपने लापता प्रियजनों के टूथब्रश और अन्य निजी सामान जैसे सामान लाए हैं, ताकि डीएनए नमूने उपलब्ध कराने में मदद मिल सके जो उनकी पहचान करने में मदद कर सके।
पुलिस ने परिवारों को लापता व्यक्तियों की तस्वीरों और डीएनए नमूनों के साथ केंद्र से संपर्क करने के लिए बुलाया है। जो लोग ऐसे क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां वे अपने घर छोड़ने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें विवरण के साथ 105 पर कॉल करने और जब संभव हो तो पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications