Israeli Army West Bank: इजरायली सेना की अंधाधुंध फायरिंग में 10 फिलिस्तीनियों की मौत, सैकड़ों घायल
इजरायली सेना के साथ संघर्ष में नब्लस के वेस्ट बैंक शहर में कई लोग घायल हुए। फिलिस्तीनी लोगों पर सेना की कार्रवाई में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।

Israeli Army West Bank में कार्रवाई करने पहुंची। इजरायली सैनिकों ने बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक प्रमुख फिलिस्तीनी शहर में बगावती तेवर दिखाने वाले लोगों का दमन किया। कम से कम 10 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही सेना के साथ शुरू हुई लड़ाई के दौरान एक इमारत मलबे में बदल गई। गोलियों से छलनी दुकानों के बीच मीडिया में इजरायली सेना की कार्रवाई को एक साल की सबसे खूनी लड़ाइयों में से एक बताया गया।
फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि मारे गए 10 लोगों में एक 72 वर्षीय व्यक्ति शख्स शामिल है। खबर लिखे जाने तक 102 लोगों के घायल होने की सूचना है। दी हिंदू की एक रिपोर्ट में लिखा गया, सैन्य कार्रवाई के कारण उस क्षेत्र में रक्तपात की आशंका बढ़ा गई है।

पिछले महीने इसी तरह के एक हमले के बाद जेरूसलम में एक प्रार्थना स्थल के बाहर घातक हमला हुआ था। हमास आतंकवादी समूह ने धमकी दी थी कि "उसका धैर्य समाप्त हो रहा है।" इजरायली सेना ने क्षेत्र के उत्तरी शहर नब्लस में अपने ऑपरेशन के बारे में कहा, ये इलाका उग्रवादियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है। सेना अक्सर वहां कार्रवाई करती है। सेना मिलिट्री एक्शन को आतंकवादी समूहों पर कार्रवाई बताती है।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि इजरायली सेना आमतौर पर रात में अपना अभियान चलाती है। सेना की दलील है कि नागरिकों के हताहत होने का खतरा कम होता है। दोपहर से ठीक पहले हुई बुधवार की छापेमारी के बारे में तत्काल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया की तस्वीरों और रिपोर्ट्स में कहा गया कि नब्लस के पुराने शहर में सदियों पुराने कसाबा में एक बड़े घर को लोगों ने मलबे में बदलते देखा। इमारत की दीवार पर एक छोर से दूसरे छोर तक गोलियां के निशान देखे गए। आसपास खड़ी कारें कुचली गईं। खून से लथपथ सीमेंट के खंडहर और नष्ट घरों के फर्नीचर मलबे के ढेर के बीच बिखरे देखे गए।

Recommended Video

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घायल हुए 102 लोगों में से छह की हालत गंभीर है। फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों ने मृतकों में से तीन को अपने ग्रुप का सदस्य बताया है। अन्य घायल लोग सशस्त्र समूहों से जुड़े हैं या नहीं, इस पर तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications