आतंकियों के खिलाफ इजराइल का रौद्रावतार, लेबनान में भीषण स्ट्राइक, गाजा में आम लोगों को घर छोड़ने की चेतावनी
Israel launches strikes in Lebanon: इजराइल ने हमास के साथ साथ हमास को समर्थन देने वाले आतंकी संगठनों के खिलाफ 'तीसरी आंख' खोल दी है और आतंकियों के ठिकाने पर लगातार बमबारी की जा रही है। हमास नियंत्रित गाजा पट्टी में इजराइल ने आतंकियों के ठिकानों के नेस्त-नाबूत करना शुरू कर दिया है।
वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है, वह "इज़राइली क्षेत्र में कुछ मिनट पहले की गई गोलीबारी" के बाद लेबनान में तोपखाने से हमले कर रहा है। आईडीएफ ने कहा है, कि इस हमले को लेकर आगे ज्यादा जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें, कि लेबनान से आतंकी संगठन हिजबुल्लाह, हमास को समर्थन देता है, जो ईरान का प्रॉक्सी आतंकी संगठन है।

इजराइल-हमास संघर्ष में लेटेस्ट अपडेट्स
इजराइल के ऊपर कल सुबह साढ़े 6 बजे हमास ने हमले शुरू किए थे और 24 घंटे के भीतर इजराइल ने गाजा पट्टी में कई हमास नेताओं के ठिकानों को तबाह कर दिया है। इजराइल के जवाबी हमले में गाजा पट्टी में सैकड़ों लोग मारे गये हैं।
इजराइस के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि इज़राइल एक "लंबे और कठिन युद्ध" में प्रवेश कर गया है। वहीं, इज़रायली सेना का कहना है, कि गाजा में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों इज़रायलियों को बंधक बनाकर रखा गया है।
इज़राइल ने गाजावासियों को जवाबी हमलों की चेतावनी दी और उन्हें अपने घर छोड़कर शरण लेने के लिए कहा है। वहीं, गाजा के अधिकारियों का कहना है, कि हमलों में 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
इसके अलावा, दक्षिणी इज़राइल में हमास के आतंकवादियों और इज़राइली रक्षा बलों के बीच लड़ाई जारी है।
गाजा में रात भर हवाई हमलों की भी कई रिपोर्टें आई हैं और बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है, कि इज़राइल ने गाजा में बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने बीबीसी को बताया है, कि ईरान ने हमले का समर्थन किया है। सऊदी अरब ने तनाव को तत्काल रोकने का आह्वान करते हुए कहा है, कि उसने "निरंतर कब्जे" से उत्पन्न खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दी थी।

लेबनान में इजराइल का युद्ध शुरू
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, कि लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर इजराइल की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई है।
कुछ वीडियो फुटेज सामने आ रहे हैं, जिनमें लेबनान की तरफ से इजराइल पर मोर्टार से हमले होते हुए दिखाए गये हैं। वहीं, अब लेबनान से इजराइल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं।
ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर नियंत्रण रखता है, जिसमें इज़राइल की सीमा से लगे क्षेत्र भी शामिल हैं।
इज़राइल ने शनिवार से हमास के साथ युद्ध के बीच अपने उत्तरी क्षेत्र में लेबनान से मोर्टार दागे जाने की सूचना दी है। ऐसी आशंका है, कि इस युद्ध में हमास और हिजबुल्लाह इजराइल के खिलाफ हाथ मिला लेंगे।
हमास के साथ हिजबुल्लाह
लेबनानी ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने शनिवार को दक्षिणी इज़राइल में बड़े पैमाने पर आश्चर्यजनक हमले के लिए फिलिस्तीनी समूह हमास को बधाई दी है, हालांकि पहले हिजबुल्लाह ने सैन्य समर्थन की घोषणा करने से इनकार कर दिया था और कहा था, कि वह हमास नेतृत्व के साथ सीधे संपर्क में रहते हुए स्थिति का "आकलन" कर रहा है।
लेकिन, अब हिजबुल्लाह इस आतंकी हमले में शामिल हो गया है।
इसने इज़राइल सरकार को "फिलिस्तीनी प्रतिरोध से सबक सीखने" की चेतावनी भी दी थी और कहा था, कि हमास का हमला "इजराइली कब्जे में फिलिस्तिनियों के खिलाफ हिंसा की प्रतिक्रिया है" है।
हमास ने सभी सशस्त्र फ़िलिस्तीनी समूहों, साथ ही अरब दुनिया के "प्रतिरोधक समूहों" से इज़राइल के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया था। हालांकि, शनिवार दोपहर तक लेबनान में हिज़्बुल्लाह या फ़िलिस्तीनी गुट द्वारा कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की गई थी।
हिज़्बुल्लाह के एक प्रवक्ता ने द न्यू अरब को बताया था, कि "हम लेबनान में फिलिस्तीनी समूहों के साथ लगातार समन्वय, सहयोग और बैठकें कर रहे हैं।" जब लेबनान में हमास के एक प्रवक्ता से पूछा गया, कि क्या लेबनानी राजनीतिक गुट लड़ाई में भाग लेंगे तो उन्होंने टीएनए को हिज़्बुल्लाह के बयान का हवाला दिया।
हालाँकि, अल-अरबिया टीवी ने शनिवार दोपहर को रिपोर्ट दी कि इज़राइल ने लेबनान के साथ अपनी सीमा पर सैनिकों को तैनात किया है।
वहीं, हमास के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, कि क्या उनके समूह को हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान से हमले करने की मंजूरी दी थी, उन्होंने कहा, "इस क्षेत्र में कोई नया विकास नहीं हुआ है।"
आपको बता दें, कि दक्षिणी लेबनान में सशस्त्र फ़िलिस्तीनी गुट हैं, जिनमें से कुछ ने अतीत में इज़राइल में अल्पविकसित रॉकेट लॉन्च किए हैं। हिज़्बुल्लाह, लेबनान के दक्षिणी भाग पर सुरक्षा नियंत्रण रखता है, जिसमें इज़राइल की सीमा से लगे क्षेत्र भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications