फिलिस्तानी ठेले से फल चुराते इजरायली सैनिक का वीडियो वायरल, सेना ने किया सस्पेंड
जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के येरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित की है, तभी से वहां हिंसा का माहौल है। इजरायल जवान और फिलिस्तानी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा की तस्वीरों ने सभी को परेशान कर के रख दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
येरुशलम। जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के येरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित की है, तभी से वहां हिंसा का माहौल है। इजरायल जवान और फिलिस्तानी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा की तस्वीरों ने सभी को परेशान कर के रख दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक इजरायली सैनिक फिलिस्तानी दुकानदार के ठेले से फल चुराता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विरोध कर रहे फिलिस्तानी प्रदर्शनकारियों और इजरायली जवानों के बीच तनाव का माहौल है। तभी सेना का एक जवान आता है और एक ठेले से फल चुराकर भाग जाता है। ये ठेला एक फिलिस्तानी दुकानदार का बताया जा रहा है।
इस घटना का वीडियो हिंसा के डर में छुपे बैठे एक दूसरे दुकानदार ने बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसके बाद जवान को अपनी नौकरी से भी हाथ गंवाना पड़ गया। इजराइल रक्षा बलों के प्रमुख ने जवान को सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ें: इतना महंगा है मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड कि बुंदेलखंड का सूखा हो जाए खत्म!












Click it and Unblock the Notifications