इजारायली रॉकेट नहीं तोड़ पाए मां की गोद का सुरक्षा कवच, 5 माह के बच्चे को छोड़कर परिवार हुआ खत्म
नई दिल्ली, 20 मई: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहा संघर्ष दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इजराइल के इजरायल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा पट्टी इलाके में और आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बना रहे है। इस हमले में अब तक 200 से अधिक लोग बेमौत मारे जा चुके हैं। गाजा पट्टी में इजराइली रॉकेटो से हो रहे लगातार हमलों में कई परिवार बरबार हो गए हैं। इस हमले में एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई है, लेकिन महिला का पांच माह का बच्च सुरक्षित बच गया है। जहां इसके परिवार के सारे लोग मारे गए वहीं ये बच्चा बच गया आइए जानते हैं ये करिश्मा कैसे हुआ?

बच्चे के लिए उसकी मां की गोद सुरक्षा कवच बन गई
मां बच्चे की रक्षा मरते दम तक करती है अपनी जान बच्चे पर न्यौछावर कर देती हैं। इस हादसा भी बिलकुल वैसा ही है। इस पांच महीने के बच्चे के लिए उसकी मां की गोद सुरक्षा कवच बन गई। जब हादसे के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तो ये बच्चा अपनी मां की गोद में था। मां ने पूरा हमला अपने ऊपर ले लिया और बच्चे को बच्चा लिया। मरने के बाद भी ये बच्चा अपनी मां की गोद में दुबका हुआ था।
बच्चे को जिंदा पाकर पिता की आंखें छलकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय बच्चे के पिता घर पर नहीं थे जिसके चलते वो बच गए। खबर पाते ही इस बच्चे के पिता मोहम्मद अल हदीदी अस्पताल पहुंच गए। अपने पूरे परिवार को खो चुके अल हदीदी अपने पांच महीने के जिंदा देखकर रोने लगे और उसे तुरंत गले से चिपका लिया है। मां की गोद में होने के कारण बच तो गया लेकिन उसके पैर में चोट आई है जिसको ठीक करने के लिए उसके पैर पर प्लास्टर बांधा गया है।
हदीदी की पत्नी बच्चों के संग भाई के घर रुक गई थी
बच्चे के पिता अल हदीदी ने बच्चों को गोद में लिया और रोने लगा बोला सब मुझे छोड़ कर चले गए अब मुझे भी इस दुनिया में नहीं रहना है। उसने बताया कि ईद उल फिर के आखिरी रोजे पर उसकी पत्नी अपने पांच बच्चों के साथ शरणार्थी कैंप में रह रहे अपने भाई के पास गइ थी। सब ईद मानने के लिए तैयार होकर निकले थे हम सब घर वापस लौट रहे थे लेकिन पत्नी के भाई ने जिद कीर तो वो वहीं रुक गई।
इजारियली हमले में परिवार हुआ खत्म
अल हदीदी ने बताया कि वो अपने घर पर सो रहा था तब उसके पड़ोसी ने आकर बताया कि मेरे साले के घर आतंकी हमला हुआ है। जब मैं वहां पहुंचा तो मौत का मंजर देखकर हैरान था। उसने कहा इस हमले ने मेरा परिवार निगल लिया अब मैं इस छोटे से बच्चे को बिना मां के कैसे पालूंगा।












Click it and Unblock the Notifications