Video: हमला कर भाग रहे हमास के दो आतंकियों को इजराइली पुलिस ने घेरकर मारा, बीच सड़क पर मुठभेड़

Israel-Palestine News: इजराइली पुलिस लगातार हमास के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है और उन आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ चल रहा है, जो इजराइल में घुस आए हैं। इसी कड़ी में इजराइली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें फिलिस्तीनी आतंकवादी के साथ हाईवे पर मुठभेड़ को दिखाया गया है।

वीडियो में दिख रहा है, इज़रायली पुलिसकर्मी बाइक से फिलिस्तीनी आतंकवादी का बहादुरी से पीछा कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है, कि कार से भाग रहे हमास के आतंकी को इजराइली पुलिसवाले पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इजराइली पुलिस ने कहा है, कि हमास के दो हथियारबंद आतंकियों को इजराइली पुलिस और सीमा फोर्स के अधिकारी मार गिराते हैं।

Israel-Palestine News

हाईवे पर आतंकियों से मुठभेड़

वीडियो शेयर करते हुए इजराइली पुलिस ने लिखा है, कि "पुलिस और सीमा पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को नेटिवोट के बाहर बहादुरीपूर्वक दो सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। हम अपने नागरिकों को आतंक से बचाने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करना जारी रखेंगे।"

वीडियो में दिख रहा है, कि हमास के दो आतंकवादी एक कार से भाग रहे होंगे और इजराइली पुलिस का एक जवान बाइक से, तो इजराइली बॉर्डर फोर्स के जवान गाड़ियों से उनका पीछा कर रहे हैं। इस दौरान इजराइली पुलिस के जवान को गोली चलाते हुए देखा जा रहा है। वहीं, बॉर्डर फोर्स के जवान भी आतंकियों का पीछा कर रहे होते हैं।

वीडियो देखने पर लगता है, मानो किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन ये किसी फिल्म का एक्शन सीन नहीं है और ये वीडियो दक्षिणी इजराइल की है, जहां इजराइली फोर्स और हमास के आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई की गई है।

वीडियो में आगे दिखता है, कि कार रुकती है और पुलिस कई राउंड फायरिंग करती है। कार की खिड़की के टूटे हुए टुकड़े सड़क पर बिखड़ जाते हैं। इसके बाद दोनों फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया जाता है।

आपको बता दें, कि इन सबके बीच शनिवार को इजराइल पर किए गये हमास के आतंकवादी हमले के बाद दुनिया के पांच शक्तिशाली देशों की तरफ से एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें इजराइल का समर्थन किया गया है और हमास के आतंकी हमले की निंदा की की गई है।

पांच देश, जिनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और जर्मनी हैं, उनकी तरफ से इजराइल के समर्थन में एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है और कहा गया है, कि ये सभी देश, हमास के आतंकवादी हमले के खिलाफ इजराइल के साथ एकजुटता का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+