इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू बोले-कोरोना वायरस से बचना है तो कहें 'नमस्ते'

तेलअवीव। दुनिया भर में करोना वायरस का कहर देखा जा रहा है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव उपाय किये जा रहे हैं। इन उपायों के तहत लोगों को हाथ ना मिलने की सलाह दी जा रही है। अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से कहा है कि किसी से मिलते वक्त नमस्ते करें। कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा बैठक के बाद नेतन्याहू मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, इजरायल के लोग अभिवादन के लिए भारतीय तरीके को फॉलो करते हुए नमस्‍ते कहें।

कोरोना से बचना है तो करें 'नमस्ते'

कोरोना से बचना है तो करें 'नमस्ते'

बुधवार को इजरायल के पीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उपाय अपनाने पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमारी सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुई है। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचने के उपाय का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के अभिवादन की पद्धति 'नमस्ते' को अपनाएं और हाथ मिलाने से बचें।

एक दूसरे से मिलते समय सावधानी बरतने की सलाह

एक दूसरे से मिलते समय सावधानी बरतने की सलाह

नेतन्याहू के इस सलाह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी हर परम्परा में विज्ञान है, तभी तो भारत महान है। आमतौर पर मिलते वक्त लोग अभिवादन करने के लिए हाथ मिलाते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को एक दूसरे से मिलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

हाथ मिलने से बचें

आपको बता दें कि मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति से 2 से ढाई फीट की दूरी रखनी जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए कोरोना के मरीज के एकदम पास ना जाएं, हाथ ना मिलाएं। संभव हो तो मास्क का इस्तेमाल करें। समय-समय पर अपने हाथों को ठीक तरह से धोते रहें। बता दें कि कोरोना वायरस से इटली में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 100 के पार पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+