Israel-Palestine war: इजराइल के भीषण पलटवार से गाजा में त्राहिमाम, जानिए टॉप-10 प्वाइंट्स

Israel-Palestine war: शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे सैकड़ों हमास आतंकियों के घुसपैठ के बाद दक्षिणी इजराइल दहल उठा और फिलीस्तीनी आतंकियों ने दक्षिणी इजराइल में खतरनाक मारकाट मचाई। हमास के आतंकियों ने आम लोगों को मारा, उनके शवों का अपमान किया और वो जितनी बर्बरता कर सकते थे, उन्होंने उतनी हैवानियत की।

फिलीस्तीनी आतंकियों ने दर्जनों इजराइली लोगों को बंधक बनाया और उन्हें अपने साथ गाजा पट्टी ले गये। इजराइल, जो शनिवार को अपना प्रमुख त्योहार मना रहा था, उसके लिए ये हमला काफी अचानक किया गया था और इजराइली फोर्स, बिल्कुल भी इतने बड़े हमले के लिए तैयार नहीं थी।

Israel-Palestine war

हमास ने इजरायली क्षेत्र में लगभग 5,000 रॉकेट दागे, जिसके बाद इजरायल ने कल दोपहर बार हमास के खिलाफ काउंटर अभियान शुरू किया। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे युद्ध करार दिया और उसके बाद से इजराइली डिफेंस फोर्स, गाजा पट्टी में विध्वंसक ऑपरेशन चला रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अब तक कम से कम 700 इजरायली और फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है और कई इजरायलियों का हमास ने अपहरण किया हुआ है।

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथली अल्बनीज समेत दर्जनों वैश्विक नेताओं ने हमास के हमले की निंदा की और इजराइल के साथ एकजुटता दिखाया है।

आइये जानते हैं, कि इजराइल युद्ध के टॉप-10 प्वाइंट्स

1- करीब 700 लोग मारे गये

फ़िलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के बंदूकधारियों ने शनिवार को देश के दक्षिणी हिस्से में इज़रायली कस्बों में घातक उत्पात मचाया, जिसमें कम से कम 250 इज़रायली मारे गए। आधी सदी पहले योम किप्पुर युद्ध के बाद से यह इज़राइल में हिंसा का सबसे घातक दिन शनिवार का था। इसके जवाब में, इज़राइल ने विनाशकारी जवाबी हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप गाजा में 400 से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं।

2- हमास के कब्जे में कई इजराइली

इज़राइल के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, कि शनिवार को हुई 'अभूतपूर्व घुसपैठ' के दौरान हमास आतंकवादियों द्वारा कई इज़राइली नागरिकों और सैनिकों का अपहरण कर लिया गया है। इज़रायली सीमावर्ती कस्बों के निवासियों ने समाचार प्रसारकों को बताया है, कि बंदूकधारी नागरिकों की तलाश कर रहे थे। हमास और गाजा के एक अन्य छोटे उग्रवादी गुट इस्लामिक जिहाद ने भी अपने कब्जे में इजराइली लोगों के होने का दावा किया है।

Israel-Palestine war

3- इजराइल-लेबनान सीमा पर ताजा तनाव

हमास के हमलों के एक दिन बाद, इज़राइल-लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इज़राइली सेना ने कहा है, कि उसके एक ड्रोन ने सीमा पर हर डोव क्षेत्र में हिजबुल्लाह पोस्ट पर हमला किया है। इस बीच, हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल के कब्जे वाले शेबा फार्म्स पर रॉकेट और तोपखाने के हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है, कि वह फिलिस्तीनी लोगों के साथ "एकजुटता में" है। रॉयटर्स ने बताया है, कि लेबनान से लॉन्च किए गए प्रोजेक्टाइल ने शेबा फार्म्स में एक इजरायली सैन्य चौकी पर हमला किया।

4- इजरायली पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा है?

हमास के हमले शुरू होने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में, इज़राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हम युद्ध में हैं और हम जीतेंगे।" उन्होंने देश के सैन्य भंडार की व्यापक लामबंदी की भी घोषणा की है। बाद में, उन्होंने एक्स पर लिखा, कि "उन सभी स्थानों पर जहां हमास तैनात है, छिपा हुआ है और उस दुष्ट शहर में काम कर रहा है, हम उन्हें मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के निवासियों से कहता हूं, शहर छोड़कर अभी चले जाओ, क्योंकि हम हर जगह जबरदस्ती कार्रवाई करेंगे। इस समय, आईडीएफ अंतिम समुदायों से आतंकवादियों का सफाया कर रहा है। वे समुदाय दर समुदाय, घर-घर जा रहे हैं और हमारा नियंत्रण स्थापित कर रहे हैं।"

5- हमास के नेताओं ने क्या कहा?

हमास नेता इस्माइल हानियेह ने कहा, कि गाजा में शुरू हुआ हमला वेस्ट बैंक और येरुशलम तक फैल जाएगा। रॉयटर्स के अनुसार, एक भाषण में, हनियेह ने यरूशलेम की अल-अक्सा मस्जिद के लिए खतरों, गाजा पर नाकाबंदी जारी रखने और क्षेत्र के देशों के साथ इजरायल के सामान्यीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, कि "हमने आपको कितनी बार चेतावनी दी है, कि फिलिस्तीनी लोग 75 वर्षों से शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं, और आप हमारे लोगों के अधिकारों को पहचानने से इनकार करते हैं?"

हमास की सैन्य शाखा के नेता मोहम्मद दीफ ने एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में कहा, कि "बहुत हो गया"। उन्होंने फिलिस्तीनियों से ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म में शामिल होने का आह्वान किया। हमास के निर्वासित नेता सलाह अरौरी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, कि यह ऑपरेशन 'इजराइली दमन' की प्रतिक्रिया है।

Israel-Palestine war

6- वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?

विश्व के प्रमुख नेताओं ने स्पष्ट रूप से हमास के हमलों की निंदा की और इज़राइल के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर पोस्ट की एक सीरिज में, इज़राइल के साथ अपने देश के गठबंधन की पुष्टि की और कहा, "इजरायल की सुरक्षा के लिए मेरे प्रशासन का समर्थन ठोस और अटूट है।'' वहीं, यूके के पीएम ऋषि सुनक ने हमलों को "कायरतापूर्ण" कहा। और लिखा, कि "हम समर्थन के कॉर्डिनेशन के लिए अगले 24 घंटों में अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करेंगे।"

7- इज़राइल में हमास के हमलों पर भारत की क्या प्रतिक्रिया है?

हालांकि, नई दिल्ली ने अभी तक विदेश मंत्रालय के माध्यम से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर अपनी संक्षिप्त पोस्ट में दो बातें कहीं। उन्होंने हमास के हमले को "आतंकवादी हमला" कहा और "इजरायल के साथ एकजुटता" व्यक्त की। प्रधान मंत्री मोदी का ये ट्वीट इजराइल के बेगुनाहों के लिए है, जिसमें उन्होंने इस कठिन समय में उनके साथ सहानुभूति और एकजुटता दिखाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

8- इजराइल में रहने वाले भारतीयों की स्थिति

इज़राइल में भारतीय दूतावास ने शनिवार को देश में सभी भारतीय नागरिकों को "सतर्क रहने" और "सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने" के लिए कहा। दूतावास की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, इज़राइल में लगभग 18,000 भारतीय हैं। इसमें इज़राइली बुजुर्गों द्वारा नियोजित देखभालकर्ता, हीरा व्यापारी, आईटी पेशेवर और लगभग 900 छात्र शामिल हैं। दूतावास ने कहा है, कि "इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और डिफेंस सेल्टर के करीब रहें।"

Israel-Palestine war

9- हमास हमले को 'तीसरा इंतिफ़ादा' क्यों कहा जा रहा है?

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई ये लड़ाई, फ़िलिस्तीन के साथ दशकों से चले आ रहे संघर्ष का नवीनतम अध्याय है, कुछ पर्यवेक्षक इसे "तीसरे इंतिफ़ादा" की शुरुआत कह रहे हैं।

'इंतिफादा' एक अरबी शब्द है जिसका अनुवाद 'हिला देना' होता है। यह दिसंबर 1987 में लोकप्रिय उपयोग में आया, फिलिस्तीनियों ने इसका उपयोग वेस्ट बैंक और गाजा में इजरायली उपस्थिति के खिलाफ अपने विद्रोह का वर्णन करने के लिए किया है। पहला इंतिफादा 1987 से 1993 तक और दूसरा इंतिफादा 2000-2005 तक चला। ये फ़िलिस्तीनी युवाओं द्वारा चलाए गए बेहद लोकप्रिय विद्रोह थे, जो अपनी ही मातृभूमि में कहीं अधिक शक्तिशाली इज़रायली निवासियों के व्यवहार से तंग आ चुके थे।

10- हमास कौन हैं?

हमास सबसे बड़ा फ़िलिस्तीनी इस्लामी आतंकवादी समूह है और क्षेत्र के दो प्रमुख उग्रवादी राजनीतिक दलों में से एक है। वर्तमान में, यह गाजा पट्टी में दो मिलियन से ज्यादा फ़िलिस्तीनियों पर शासन करता है, जहां से शनिवार को इज़राइल में घुसपैठ शुरू की गई थी। यह संगठन, जो इज़राइल के खिलाफ अपने सशस्त्र प्रतिरोध के लिए जाना जाता है, उसे इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों ने एक आतंकवादी समूह नामित किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+