Mohammed Deif कौन है? जिसके खून से इजरायल ने बुझाई 10 साल की प्यास, जुलाई बना आतंक का प्रारंभ और अंत
Who is Mohammed Deif: फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास (Hamas) के मिलिटेंट विंग का प्रमुख डेफ को इजरायल ने मार गिराया। करीब 10 साल से इजरायल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में डेफ टॉप पर था। इजरायली सेना ने डेफ को मारने की कई बार कोशिश की। लेकिन, किस्मत का धनी डेफ हर बार मौत को मात दे गया।
आखिरकार, 13 जुलाई 2024 को इजरायल ने अपनी इच्छा पूरी की। गाजा पर हवाई हमले में डेफ को ठिकाने लगाया। खास बात यह रही कि डेफ ने हमास के मिलिटेंट विंग के गाजा कमांडर का पद भी 22 साल पहले यानी जुलाई 2002 में संभाला था। हालांकि, इजरायली सेना के दावे पर हमास की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

'डेफ' गाजा का ओसामा बिन लादेन
इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने डेफ को गाजा का ओसामा बिन लादेन बताया। कहा कि उसकी मौत को गाजा में एक सैन्य और शासकीय प्राधिकरण के रूप में हमास को खत्म करने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा कि 13 जुलाई को 'गाजा के ओसामा बिन लादेन' मुहम्मद डेफ को मार गिराया गया। यह गाजा में हमास को एक सैन्य और शासकीय प्राधिकरण के रूप में खत्म करने की प्रक्रिया में और इस युद्ध के लक्ष्यों की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह ऑपरेशन सटीक और सटीक तरीके से चलाया गया था।
डेफ कौन था?
58 वर्षीय डेफ 1990 के दशक में कस्साम ब्रिगेड (एक अलग सशस्त्र सैन्य शाखा) के संस्थापकों में से एक था और उसने 20 से अधिक सालों तक इस बल का नेतृत्व किया। 1948 के अरब-इजरायल युद्ध के बाद स्थापित खान यूनिस शरणार्थी शिविर में 1965 में मोहम्मद डेफ उर्फ मोहम्मद मसरी का जन्म हुआ था। 1987 में शुरू हुए प्रथम इंतिफादा या फिलिस्तीनी विद्रोह के दौरान हमास में शामिल होने के बाद मोहम्मद डेफ के रूप में कुख्यात हुआ। पद में ऊपर उठते हुए, डेफ ने समूह के लिए सुरंगों का नेटवर्क और बम बनाने की विशेषज्ञता विकसित की और दशकों तक इजरायल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया।
10 साल पहले ही इजरायल ने पत्नी-बच्चों को मार डाला!
2014 में इजरायल और हमास के बीच युद्ध हुआ था। इस दौरान अमेरिकी विदेश विभाग ने हमास की आक्रामक रणनीति का मास्टरमाइंड डेफ को बताया। इजरायल ने डेफ को मारने के लिए उसके घर को निशाना बनाया। कई मिसाइलें दागीं। किस्मत का धनी निकला डेफ बच गया। लेकिन, डेफ पत्नी और सात महीने का बेटा और तीन साल की बेटी को मारा डाला था।
गाजा की सुरंगों से दिया कई मिलिटरी ऑपरेशनों को अंजाम
ऐसा माना जाता है कि डेफ ने गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद के महीनों में वरिष्ठ सहयोगियों के साथ गाजा की सुरंगों और पिछली गलियों से मिलिटरी ऑपरेशनों को अंजाम दिया था। इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 39,480 लोग मारे गए हैं और 91,128 घायल हुए हैं।
याह्या अय्याश से ली थी बम की तालीम
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डेफ ने बम बनाने में माहीर याह्या अय्याश से तालीम ली थी। अय्याश अपने नाम के साथ इंजीनियर लगाता था। आपको बता दें कि 1996 में इजरायल ने अय्याश को भी ठिकाने लगा दिया था। अय्याश को मारने के लिए इजरायल ने विस्फोटक से भरे मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications