Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ईरान जंग नहीं जीत सकता', G7 में ट्रंप ने इजरायल को बताया सही, ईरानी राष्ट्रपति बोले- सीजफायर कराओ

Israel Iran War: इजरायल-ईरान तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने सोमवार 16 जून को कनाडा में चल रही G7 बैठक के दौरान बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि ईरान यह लड़ाई नहीं जीत सकता और इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, उसे बातचीत की टेबल पर लौट आना चाहिए। यह बयान उस वक्त आया जब G7 देशों की ओर से तनाव कम करने और स्थिरता बनाए रखने का साझा प्रस्ताव तैयार किया गया, लेकिन ट्रंप ने उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान और इजरायल किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने इजरायल की रक्षा का अमेरिका द्वारा समर्थन दोहराया और खुलासा किया कि उनकी सरकार को पहले से इजरायल के हमलों की जानकारी थी। ट्रंप ने इन हमलों को "बहुत सफल और शानदार" बताया है।

Israel Iran War

ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना, बोला- सीजफायर कराओ तो न्यूक्लियर डील पर बात होगी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका पर इजरायल की क्षेत्रीय आक्रामकता का समर्थन करने का सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका न्यूक्लियर डील पर दोबारा बातचीत चाहता है, तो उसे पहले इजरायल को रोकना होगा। पेजेश्कियान ने अमेरिका से सीजफायर के लिए गंभीर प्रयास करने की अपील की है और कहा कि अगर अमेरिका युद्धविराम सुनिश्चित कराता है, तो ईरान डील करने के बारे में सोच सकता है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संसद में कहा, "हम परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहते, हमारा मिशन सिर्फ शांति और रिसर्च है।"

तेहरान ने कतर, सऊदी अरब और ओमान से कहा है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाएं ताकि वह इजरायल को ईरान के साथ तुरंत युद्धविराम के लिए मनाएं। इसके बदले में ईरान परमाणु समझौते को लेकर बातचीत में लचीलापन दिखाने को तैयार है। यह जानकारी रॉयटर्स को दो ईरानी और तीन क्षेत्रीय सूत्रों ने सोमवार को दी है।

सूत्रों के मुताबिक, खाड़ी देशों के नेताओं और उनके शीर्ष राजनयिकों ने पूरे सप्ताहांत फोन पर बातचीत की। वे एक-दूसरे से, तेहरान से, वॉशिंगटन से और अन्य देशों से संपर्क में रहे ताकि ईरान और इजरायल के बीच अब तक के सबसे बड़े टकराव को और फैलने से रोका जा सके।

क्या फिर रुकेगी न्यूक्लियर डील?

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील को लेकर अब तक पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन छठा दौर इजरायल-ईरान टकराव के कारण टल गया। 2018 में ट्रंप ने उस डील को खत्म कर दिया था जो ईरान के यूरेनियम संवर्धन को सीमित करता था। अब ईरान कह रहा है कि अगर अमेरिका फिर से डील चाहता है, तो पहले इजरायल को हमलों से रोके।

इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में तनाव और अस्थिरता को और बढ़ा दिया है, वहीं G7 बैठक के मंच पर भी इस मसले ने अंतरराष्ट्रीय फूट को उजागर कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+