Israel Iran War 2026: धमाकों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान, सुरक्षित बंकर में छिपे
Israel Iran War 2026: पश्चिम एशिया में युद्ध के बादल अब भीषण तबाही में बदल रहे हैं। इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक संयुक्त सैन्य हमला शुरू कर दिया है, जिसकी पुष्टि इजरायली रक्षा मंत्रालय ने कर दी है। तेहरान के आसमान में धमाकों की गूंज के बीच सबसे बड़ी खबर ईरान के भीतर से आ रही है, सूत्रों के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर (आयतुल्ला खामेनेई) को आनन-फानन में तेहरान से हटाकर किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
यह कदम तब उठाया गया है जब इजरायली सेना ने पूरे देश में 'प्रोएक्टिव अलर्ट' जारी कर दिया है और तेहरान के मध्य व उत्तरी हिस्सों में लगातार विस्फोटों की खबरें आ रही हैं। जून के भीषण हवाई संघर्ष के बाद, अमेरिका की सीधी भागीदारी और ईरान के शीर्ष नेतृत्व का इस तरह सुरक्षित ठिकानों की ओर रुख करना संकेत दे रहा है कि यह सैन्य कार्रवाई केवल चेतावनी तक सीमित नहीं है, बल्कि एक निर्णायक मोड़ ले चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications