गाजा पट्टी में युद्धविराम के बीच वेस्ट बैंक में इजराइल का भीषण स्ट्राइक, कम से कम 7 फिलीस्तीनी मारे गये

Gaza Strip: हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी में कैद से 13 इजरायलियों सहित 17 बंधकों को रिहा कर दिया, जबकि इजरायल द्वारा रिहा किए गए 39 फिलिस्तीनी कैदी चार दिवसीय संघर्ष विराम के नवीनतम चरण में रेड क्रॉस बस में वेस्ट बैंक शहर पहुंच गये हैं, लेकिन युद्धविराम के तीसरे दिन वेस्ट बैंक में भीाषण झड़प हुई है और इजराइली रेड में कम से कम 7 फिलीस्तीनी मारे गये हैं।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, कि वेस्ट बैंक में इजरायली रेड रात भर जारी रहे हैं, जिसमें आज तड़के नब्लस और जेनिन में दो फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। कल रात से कुल मिलाकर सात फ़िलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है।

Israel-Hamas War News

अस्थाई युद्धविराम समझौता क्या है?

इजरायल और हमास बलों के बीच शुक्रवार को गाजा पट्टी में एक अस्थायी युद्धविराम हुआ है, जो 48 दिनों के संघर्ष में पहली राहत है, जिसने फिलिस्तीनी क्षेत्र को तबाह कर दिया है। लेकिन, इसके बाद भी दोनों पक्षों ने चेतावनी दी है, कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है।

इस समझौते के तहत, हमास को चार दिनों में कम से कम 50 बंधकों और इजराइल को 150 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। दोनों पक्ष महिलाओं और बच्चों को रिहा कर रहे हैं। कतर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका की सहायता से, यह युद्धविराम चार दिनों तक चलेगी, जिसमें विस्तार होने की उम्मीद है।

इजराइल ने कहा है, कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए चार दिवसीय संघर्ष विराम को एक अतिरिक्त दिन बढ़ाया जा सकता है।

मरने वालों की संख्या क्या है?

इजरायली आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के हमले में हमास लड़ाकों ने 1,200 लोगों को मार डाला और लगभग 240 को बंधक बना लिया था। रॉयटर्स के अनुसार, फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है, कि तब से, इज़राइल ने हमास-शासित क्षेत्र पर बम बरसाए हैं, जिसमें लगभग 14,000 गज़ावासी मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 40% बच्चे हैं।

इस बीच कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है, कि जिन बाधाओं की वजह से शनिवार को बंधकों और कैदियों की रिहाई में देरी हुई, उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से "दूर" कर लिया गया। हमास ने कहा, कि सहायता विवादों और रिहा किए जाने वाले फिलिस्तीनी कैदियों के चयन के कारण बंधकों को सौंपने में देरी हो रही थी। हमास ने पहले कहा था, कि उसे इज़राइल के साथ समझौते के तहत जितने सहायता ट्रक आने चाहिए थे, उससे आधे से भी कम प्राप्त हुए हैं।

Israel-Hamas War News

शनिवार को मुक्त किए गए इजरायली बंधकों में 9 साल की एमिली हैंड भी शामिल हैं, जिनके पिता थॉमस ने शुरू में सोचा था, हमास के हमलों में उनकी बेटी भी मारी गई है। और जब उन्हें अपनी 9 साल की बेटी जिंदा मिली, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा है, कि उसने शनिवार को मिस्र के रेड क्रिसेंट से 187 ट्रक प्राप्त किए और इज़राइल में हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से गाजा शहर और पट्टी के उत्तरी हिस्सों में सबसे बड़ा सहायता काफिला भेजा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है, कि उत्तरी गाजा के काफिले में 61 ट्रक शामिल थे। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने गाजा को दी जाने वाली मानवीय सहायता और ईंधन में वृद्धि का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+