Israel Hamas War: IDF से बड़ी चूक, खतरा समझकर 3 इजरायली बंधकों को मार डाला, सेना बोली- इसके लिए हम जिम्मेदार
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच दो महीने से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में हमास को नेस्तनाबूत कर दिया है। इस भीषण युद्ध में अबतक हजारों लोगों को जान जा चुकी है। इस बीच एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गलती से गाजा में तीन इजरायली बंधकों को मार डाला।
टाइम्स ऑफ इजराइल ने आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हागारी के हवाले से जानकारी दी है कि आईडीएफ ने अपने तीन बंधकों पर गोलीबारी करने के बाद उन्हें मार डाला। डेनियल हगारी ने कहा कि आईडीएफ इस दुखद घटना की जिम्मेदारी लेता है।

तीन इजरायली बंधकों में से दो की पहचान योतम हैम और समर तलालका के रूप में हुई है। जिसे केफर अजा और निर अम से अपहरण कर लिया गया था। वहीं, आईडीएफ प्रवक्ता ने मृतक के परिवार के अनुरोध पर तीसरे बंधक का नाम नहीं बताया।
तीनों भाग गए या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया?
यह पूछे जाने पर कि तीनों बंधक हमास की कैद से भागने में कैसे सफल रहे, इसके जवाब में डेनियल हगारी ने कहा कि सेना का मानना है कि तीनों भाग गए या आतंकवादियों ने उन्हें छोड़ दिया। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद एक स्कैन और जांच के दौरान मृतकों की पहचान को लेकर संदेह हुआ। उनके शवों को तुरंत जांच के लिए इजराइल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां बंधकों की पहचान की गई।
हम सभी के लिए एक दुखद और दर्दनाक घटना
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए एक दुखद और दर्दनाक घटना है। जो कुछ भी हुआ उसके लिए आईडीएफ जिम्मेदार है। डेनियल हगारी ने कहा कि आईडीएफ ने तुरंत घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एक दुखद घटना है। दुखद घटना के तुरंत बाद घटना स्थल के पास आतंकवादियों के साथ एक और मुठभेड़ हुई।
यह भी पढ़ें- बंधकों का यौन उत्पीड़न, शवों का अपमान... हमास ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, लोगों ने सुनाई आपबीती












Click it and Unblock the Notifications