गाजा सिटी अब 'युद्धक्षेत्र', हमास की चारों तरफ से कमर तोड़ने में लगा इजराइल, इलाका खाली करने के आदेश
Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच खूनी जंग 19दिनों से जारी है। इजरायली वायुसेना गाजा पट्टी पर भीषण बमबारी कर रही है। शनिवार को गाजा पट्टी पर इजराइल की एयरस्ट्राइक में करीब 700 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच इजराइली सेना ने फिलिस्तीनी इलाके में हमास के खिलाफ अपना हवाई कार्रवाई तेज करते हुए गाजा शहर के लोगों को चेतावनी दी कि यह क्षेत्र अब एक "युद्धक्षेत्र" है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइली सेना ने हमास के खिलाफ जंग में गाजा शहर के निवासियों को चेतावनी दी कि यह क्षेत्र अब एक "युद्धक्षेत्र" है। सेना ने लड़ाकू विमानों द्वारा गिराए गए पर्चों में कहा, "गाजा पट्टी के निवासियों के लिए गाजा गवर्नरेट (गाजा सिटी) एक युद्धक्षेत्र बन गया है। उत्तरी गाजा और गाजा गवर्नरेट में आश्रय सुरक्षित नहीं हैं।"
इसी के साथ लोगों से दक्षिण की ओर "तुरंत खाली होने" की भी अपील की। यह चेतावनी इजराइल द्वारा गाजा में अपने जमीनी हमले को बढ़ाने, हवा और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमलों के साथ टैंक और पैदल सेना भेजने के बाद आई है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि "गाजा में जमीन हिल गई" और युद्ध एक नए चरण में प्रवेश कर गया है।
इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि हम युद्ध के अगले चरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कल शाम, गाजा में जमीन हिल गई। हमने जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे हमला किया। सेनाओं को साफ निर्देश है कि कार्रवाई अगली आदेश तक जारी रहेगी।
इधर, समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक दूसरी ओर हमास ने मांग की है कि इजराइल को बंधकों के बदले में सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा। अब तक इस जंग में अब तक कुल 7044 लोगों की मौत चुकी है।इजरायल में 1400 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गाजा पर हुए हवाई हमलों में 6546 लोगों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications