'कायर है हमास, नागरिकों के पीछे छिप रहा', यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा बयान

गाजा में इजरायली सेना और हमास के बीच युद्ध जारी है। हमास के कई ठिकानों को इजरायल ने नष्ट कर दिया है। इस बीच आस्ट्रेलिया ने मानवीय सहायत का पेशकश की है। आस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों के पीछे छिपा हुआ है, जो कायरतापूर्ण है। अल्बानीज ने कहा कि आस्ट्रेलिया अपने सहयोगी देशों के साथ लगातार गाजा में मानवीय सहायता के कार्यक्रम में शामिल है। कोशिश ये की जा रही है कि हमास द्वारा छोड़े गए और पकड़े गए अमेरिकी नागरिकों सहित बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो। इसके साथ पूरा प्रयास है कि गाजा से विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाए।

वाशिंगटन डीसी में ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की संयुक्त कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों ने इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर चिंता व्यक्त की। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इजरायल में 17 अक्टूबर को जो हु्आ वो बेहद पीड़ा देने वाला है। ऐसे में इजरायल को ये पूरा अधिकार है कि वो अपने यहां हुए कत्लेआम का पूरी ताकत से जवाब दे। बाइडेन ने कहा, "इजरायल हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इजरायल के पास इन आतंकवादियों के खिलाफ खुद को बचाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वो किया जाए। लेकिन इस बीच हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कहीं ऐसा तो नहीं गाजा के अलावा फिलिस्तीन के किसी और इलाके से हमास को समर्थन मिल रहा हो।

Joe Biden over Israel Hamas war

बाइडेन ने आगे कहा, "हमास फिलिस्तीनी नागरिकों के पीछे छिपा हुआ है और घृणित है, और कायरतापूर्ण भी है। हम अपने सहयोगियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, इस क्षेत्र में हमास द्वारा छोड़े गए और पकड़े गए अमेरिकी नागरिकों सहित बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और गाजा से विदेशी नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज हैं। इसमें ना केवल अमेरिकी, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई समेत अन्य कई देश भी शामिल हैं।

वहीं यूएस राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा "ऑस्ट्रेलिया स्पष्ट रूप से हमास के आतंकवाद की निंदा करता है। हम हर निर्दोष जीवन के नुकसान पर शोक मनाते हैं, चाहे वह इजरायली हो या फिर फिलिस्तीनी। संकट के समय में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान सर्वोपरि है। यह हमारी सामान्य मानवता की पहचान है । आज मैंने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया गाजा में नागरिकों के लिए अतिरिक्त 15 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता प्रदान करेगा। यह ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले ही प्रतिबद्ध 10 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त है और आपातकालीन जल और चिकित्सा सेवाओं जैसी जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने में मदद करेगा।"

वाशिंगटन डीसी में बाइडेन के साथ अहम बैठक के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम कहा, "हमने यूक्रेन पर रूस के अवैध और अनैतिक आक्रमण के विरोध में अपनी संयुक्त स्थिति पर चर्चा की। ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन के साथ खड़ा है और राष्ट्रपति बिडेन ने कल मेरे द्वारा घोषित अतिरिक्त सहायता पैकेज का स्वागत किया। इससे यूक्रेन को नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अतिरिक्त सैन्य सहायता मिलेगी।"

अमेरिका और आस्ट्रेलिया बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर
अमेरिका और आस्ट्रेलिया ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों देसों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपने देश को विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए कई अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। बैठक को लेकर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि आस्ट्रिलिया और अमेरिका नई प्रगति और नवाचारों का नेतृत्व कर रहे हैं। जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत बैटरी, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है। अब आस्ट्रेलिया अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनियों के लिए और अधिक अवसर पैदा करने के लिए एक नई प्रौद्योगिकी सुरक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा, " हमने मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों - भूख से लड़ना, महामारी पर अंकुश लगाना, प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी करना और कैंसर को समाप्त करने पर क्रांतिकारी और जिम्मेदार अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के बीच एक नई कृत्रिम बुद्धिमत्ता पहल शुरू की है। हम जलवायु परिवर्तन से होने वाले असर को लेकर तेजी का कार्यक्रम चला रहे हैं। मई में हमने अपने रक्षा और आर्थिक सहयोग के साथ-साथ अपने जलवायु सहयोग को बढ़ाने के लिए क्लाइमेट क्रिटिकल मिनरल्स एंड क्लीन एनर्जी कॉम्पैक्ट की स्थापना की। हम इसे इंडो-पैसिफिक कमांड को सुनिश्चित करने के लिए क्वाड पार्टनर्स, भारत और जापान के साथ अपने काम के माध्यम से देखते हैं। हम आस्ट्रेलिय- अमेरिका का बीच स्वतंत्र, खुला, समृद्ध और सुरक्षित संबंध चाहते है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+