Israel-Hamas Conflict: 84 देशों ने हमास के खिलाफ जंग में इजराइल का किया समर्थन, फिलिस्तीन के साथ कौन?

Israel-Hamas Conflict: इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच सोमवार को तीसरे दिन भी युद्ध जारी है और दुनिया भर के कई देश इजरायल के साथ एकजुटता में आ गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों ने फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह का समर्थन किया है।

इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है, कि दुनिया के करीब 84 देशों ने इज़राइल का समर्थन करते हुए हमास के हमलों की निंदा की है और उसके आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है। 84 देशों ने इजराइल के पक्ष में बयान जारी किया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है, कि कई मध्य-पूर्वी देशों ने भी इजराइल कि निंदा नहीं की है, बल्कि अरब देशों के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने हमास की निंदा भी की है।

israel palestine conflict

कौन-कौन कर रहा इजराइल को समर्थन?

अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि इज़राइल के लिए अमेरिकी समर्थन "काफी ठोस और अटूट" है। समर्थन दिखाने के लिए, बाइडेन ने अमेरिकी जहाजों और युद्धक विमानों को भी इज़राइल के करीब पहुंचने का आदेश दिया है। वहीं, अमेरिका ने इजराइल के लिए नई सैन्य सहायताएं भेजी हैं।

पेंटागन ने कहा है, कि वह इजराइली क्षेत्र में लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन को बढ़ावा देते हुए विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और उसके साथ आने वाले युद्धपोतों को पूर्वी भूमध्य सागर में भेज रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा है, कि बाइडेन ने रविवार को इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की और बताया, कि "इजरायली रक्षा बलों के लिए अतिरिक्त सहायता इजरायल को दी जा रही है और आने वाले दिनों में और मदद मिलेगी।"

ब्रिटेन

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने इज़रायली प्रधान मंत्री नेतन्याहू से कहा है, कि ब्रिटेन "स्पष्ट रूप से" इज़रायल के साथ खड़ा है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है, कि दुनिया एक स्वर में बोले।

फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इज़राइल पर किए गए हमले की निंदा की है और इजराइल के लिए फ्रांस के समर्थन की पुष्टि की है। उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग और इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी बातचीत की।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने गाजा संघर्ष में नागरिक जीवन की रक्षा के लिए "संयम" का आग्रह किया है और इज़राइल और अपनी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन व्यक्त किया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने हिंसा के लिए हमास को दोषी ठहराया और हमास द्वारा नागरिकों को "अंधाधुंध" निशाना बनाने की निंदा की है।

भारत

भारत ने इजराइल पर हमास के हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के लिए अपना समर्थन दिखाया है। प्रधान मंत्री मोदी का ट्वीट इजराइल के बेगुनाहों के लिए था, जिसमें उन्होंने इस कठिन समय में उनके साथ सहानुभूति और एकजुटता दिखाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि "इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इज़राइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"

इसके अलावा, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, कनाडा, पोलैंड, स्पेन और यूरोपीय संघ सहित कई अन्य देशों ने भी इज़राइल के लिए समर्थन व्यक्त किया है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने रविवार को कहा कि इज़राइल को "बर्बर हमलों" के खिलाफ खुद का बचाव करने और "अपने नागरिकों की रक्षा करने और हमलावरों का पीछा करने का अधिकार है।"

इस बीच, इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा है, कि उन्होंने 17 विदेश मंत्रियों से बात की है, जिनमें से ज्यादातर यूरोप से हैं। इस बीच, द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से इज़राइली राजनयिकों ने विदेशी प्रेस के साथ 180 इंटरव्यू भी आयोजित किए हैं।

israel palestine conflict

फिलिस्तीन के साथ कौन कौन?

ईरान

ईरान ऐतिहासिक रूप से फिलिस्तीन मुद्दे के समर्थन में रहा है और ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह वर्तमान में लेबनान सीमा के पास इज़राइल पर हमला करने वाले संघर्ष में शामिल है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने फिलिस्तीनी आतंकवादी समूहों हमास और इस्लामिक जिहाद के नेताओं से बात की है और इजराइल पर किए गए हमले के लिए हमास की सराहना की है और इसे "गौरवपूर्ण ऑपरेशन" और "महान जीत" बताया है।

दक्षिण अफ्रीका

सत्तारूढ़ अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा है, कि "अब इस बात पर विवाद नहीं किया जा सकता, कि रंगभेद दक्षिण अफ़्रीका का इतिहास, फ़िलिस्तीन की वास्तविकता है।

इसमें कहा गया है, "परिणामस्वरूप, फ़िलिस्तीनियों द्वारा उपनिवेशवादी इज़रायली रंगभेदी शासन की क्रूरता का जवाब देने का निर्णय आश्चर्यजनक नहीं है।" बयान में कहा गया है, कि यह स्पष्ट है कि "जो कुछ भी हुआ है, वो इजराइल के गैरकानूनी कब्जे से जुड़ी हुई है।"

यमन और सऊदी अरब

यमन में, राजधानी सना पर नियंत्रण रखने वाले हूथी विद्रोहियों ने हमास के हमले को "वीर जिहादी ऑपरेशन" बताया है और अपना समर्थन व्यक्त किया है। हूथी-नियंत्रित SABA समाचार एजेंसी की वेबसाइट पर एक बयान में, ईरान-गठबंधन आतंकवादी समूह ने कहा है, कि हमले ने इज़राइल की "कमजोरी और उसकी नपुंसकता को उजागर कर दिया है।"

सऊदी अरब

वहीं, जारी संघर्ष के बीच, सऊदी अरब ने 'दो-राज्य समाधान' का आह्वान किया है और युद्ध को तत्काल रोकने की अपील की है।

इसके अलावा, कतर, पाकिस्तान ने भी फिलीस्तीन का समर्थन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+