Israel-Hamas War: हमास से युद्ध के बीच इजराइल का ये शहर बना 'घोस्ट सिटी', जानिए कैसे हो गया सुनसान?

Israel-Hamas War: दोपहर का सूरज दक्षिणी इजराइल की देहाती भूमि पर झिलमिलाता है, जहां हरे-भरे, गोल पहाड़ियाँ और पेड़ बेहद खूबसूरत नजारा बनाते हैं। सूरज की पड़ने वाली गर्म रोशनी, शांति की तस्वीर पेश करती है। सिवाय इसके, कि यह इजराइल-गाजा बॉर्डर के काफी करीब है।

यह दक्षिणी इजराइल का छोटा सा शहर है, साडेरोट...जो गाजा पट्टी के निकटतम प्वाइंट से सिर्फ 2 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। 7 अक्टूबर को हमास के हमले में यह सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ था और अब हमले के 10 दिन बीत जाने के बाद ये शहर एक भुतहा शहर जैसा दिखता है। इस शहर में रहने वाले करीब 30 हजार लोग अब शहर छोड़कर जा चुके हैं।

Israel-Hamas conflict

राजधानी तेल अवीव से करीब 73 किलोमीटर दक्षिण में, ताड़ के पेड़ों और सड़कों पर गुलाबी और सफेद फूलों की क्यारियों से सजी साडेरोट शहर की सुंदर सड़कें वीरान दिखती हैं। हवाई हमले के सायरन और रॉकेट हमलों के बीच शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

हमास के हमले के कल 10 दिन हो जाएंगे लेकिन क्रूर निशान अभी भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

वीरान हो चुका है साडेरोट शहर

साडेरोट शहर का एक सड़क, जिसे आरव डेविड बुज़ाग्लो कहा जाता है, उसके किनारे एक भूरे रंग का घर है, जिसकी दीवारों पर गोलियों के निशान हैं और खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। घर के बाहर चार गाड़ियां हैं, जिन पर गोलियों के निशान हैं, खिड़कियां टूटी हुई हैं और टायर पंक्चर हैं।

एक गाड़ी पर रॉकेट हमले के निशान हैं, वहीं एक काली कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सफ़ेद कार के शीशे टूटे हुए हैं, पीछे दो बेबी कार सीटें हैं, जिनमें से एक पर बार्बी की तस्वीर है।

Israel-Hamas conflict

कुछ सौ मीटर दूर एक इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है। अर्थमूवर्स काम पर हैं, जो स्थानीय पुलिस स्टेशन हुआ करता था, उसका मलबा साफ़ कर रहे हैं। हमास ने पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया था और बंधकों को पकड़ लिया था और उस कब्जे को हटाने के लिए इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) को इमारत पर बमबारी करनी पड़ी थी।

आस-पास, ऐसे संकेत हैं जो एक सामान्य शहर हुआ करते थे, जैसे "आई लव साडेरोट" के पोस्टर, और निवासियों की खुशनुमा तस्वीरें।

शहर के किनारे पर इजराइली डिफेंस फोर्स ने अब चौकियां बना दी हैं, जो वहां से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर रखते हैं।

सड़क, जो शहर को सीमा से विभाजित करती है, वो भी हमलों के अवशेषों से अटी पड़ी है। सड़क के किनारे एक कोने पर एक बेबी स्टॉलर, एक पोल्का-डॉटेड गुलाबी तौलिया और दो जैकेट जमीन पर बिखरे हुए हैं। इनके बगल में गोलियों के सैकड़ों खाली खोल पड़े हैं।

सड़क के उस पार एक सिल्वर रंग की होंडा सीआरवी है, जो संभवतः गोलियों से छलनी खिड़कियों और खून से सनी सीटों के साथ सड़क किनारे पड़ी हुई है।

आईडीएफ द्वारा सीमा से लगे क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के साथ, मुख्य सड़क पर टैंक और बख्तरबंद वाहन देखे जा सकते हैं। सड़क के उस पार, घास के मैदानों और गोल पहाड़ियों पर जहां कपास, गेहूं और जौ उगाए जाते हैं, उन्होंने गाजा पट्टी की तरफ मुंह करके टैंक और तोपखाने तैनात कर दिए हैं।

Israel-Hamas conflict

यह सन्नाटा बीच बीच में हवाई हमले के सायरन से टूटता रहता है, और गाजा से रॉकेट दागे जाते देखे जा सकते हैं। एक विस्फोट होता है, इजराइली डिफेंस सिस्टम, हमास के रॉकेट को आसमान में रोक देते हैं। कुछ मिनट बाद, इज़रायली तोपों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है।

साडेरोट के बचे खुचे निवासियों के लिए, यह आदत की बात हो चुकी है। उनके पास आश्रय स्थल तक पहुंचने के लिए 15 से 30 सेकंड का समय होता है। बस स्टॉप पर कंक्रीट के शेल्टर होम्स हैं और घरों में स्ट्रांगरूम हैं। यदि कोई गाजा सीमा के इतने करीब साडेरोट में रहता है, तो आश्रय तक पहुंचने के लिए उसके पास सिर्फ 15 से 20 सेकंड्स का ही वक्त हो सकता है। लोगों का कहना है, कि इस क्षेत्र में रहना काफी ज्यादा खतरनाक है और रहने वालों को काफी ज्यादा तेज होना पड़ेगा।

70 साल की उम्र के कुछ बुजुर्ग अपने घरों के बाहर खड़ी पार्किंग के नीचे बैठे हैं। दोनों अंग्रेजी नहीं बोल सकते, लेकिन एक स्थानीय गाइड की मदद से कहते हैं, कि "यह हमारा घर है, हम कैसे जा सकते हैं?"

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले नौ दिनों में शहर पर कम से कम 75 रॉकेट गिरे हैं। इजराइली प्रशासन परिवारों को साडेरोट से बाहर निकलने में सहायता कर रहा है।

ब्रिगेडियर जनरल योरम लारेडो, जो राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख है और जो युद्ध से विस्थापित लोगों के लिए रहने के लिए कॉर्डिनेशन का काम देखते हैं, उन्होंने रविवार को एक ब्रीफिंग में कहा, कि साडेरोट के निवासियों को एक सप्ताह के लिए तेल अवीव, जेरूसलम और इलियट में होटल में रहने की व्यवस्था की जा रही है और ये खर्च सरकार वहन करेगी।

Israel-Hamas conflict

शहर हो चुका है सुनसान

ऐसा अनुमान है, कि लगभग 80 से 90 प्रतिशत आबादी शहर छोड़ चुकी है। साडेरोट के उप महापौर एलाद कलीमी ने इजरायली मीडिया को बताया, कि "हम, यहां के निवासी, हार नहीं मान सकते हैं, और हम अपनी सरकार को ऐसा नहीं करने देंगे।"

कलीमी ने कहा, "भले ही दुनिया की ओर से युद्धविराम पर पहुंचने का दबाव हो, लेकिन हम उस तरह नहीं रह सकते।"

फिलहाल, सड़कों पर सिर्फ नगर निगम कर्मचारी और आपातकालीन कर्मचारी ही नजर आ रहे हैं। दुकानें और सुपरमार्केट बंद होने के कारण, स्थानीय प्रशासन घर-घर जाकर उन लोगों की जरूरतों को पूरा कर रहा है, जो वहीं रुके हुए हैं।

इस बीच, सोमवार को तेल अवीव और येरुशलम में रॉकेट हमले सुने गए और इज़राइल की संसद, नेसेट को कार्यवाही रोकनी पड़ी। सांसदों को शेल्टर होम में भागना पड़ा। इसके अलावा, इजराइली डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी और लेबनान में भी हमले किए हैं।

फिलिस्तीनी अधिकारियों के मुताबिक, गाजा में मरने वालों की संख्या सोमवार को 2,750 हो गई है, जबकि 9,700 घायल हो गए हैं। इज़राइल में, मरने वालों की संख्या 1,300 को पार कर गई है, और आईडीएफ ने कहा है, कि उन्होंने 199 लोगों की पहचान की है, जिन्हें गाजा में बंधक बना लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+