इजराइल में 'जालियांवाला कांड': हमास आतंकियों ने म्यूजिक पार्टी में किया कत्लेआम, 260 शव मिले

Israel-Palestine Desert horror: हमास के आतंकियों ने इजराइल में जिस तरह से कत्लेआम मचाया है, उससे साफ जाहिर होता है, कि उनके मन में इजराइल को लेकर किस हद तक नफरत भरी है। हमास के आतंकियों ने इजराइल में आम लोगों का कत्लेआम किया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को म्यूजिक पार्टी पर हुए हमास के हमले के बाद 260 शव बरामद किए गये हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हमास आतंकियों ने सुबह साढ़े 6 बजे इजराइल के ऊपर सबसे पहली बार रॉकेट्स दागने शुरू किए थे और उसके बाद हमास के आतंकी इजराइल के अंदर घुस आए। इस दौरान एक म्यूजिक पार्टी के ऊपर हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया और उनपर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी के बाद 260 लोगों के शव बरामद किए गये हैं।

इज़रायली बचाव सेवा ज़का के मुताबिक, म्यूजिक पार्टी से कुछ लोगों को बंधक भी बनाया गया है, जिनके वीडियो बाद में रिलीज किए गये।

Israel-Palestine Desert

म्यूजिक फेस्टिवल में कत्लेआम

गाजा-इजरायल सीमा के पास एक ग्रामीण रेगिस्तानी क्षेत्र में नोवा फेस्टिवल कार्यक्रम चल रहा था, जिसका आयोजन यहूदियों के पवित्र त्योहार पर किया गया था। इस दौरान पूरी रात पार्टी और डांस कार्यक्रम हो रही थी और जैसे ही सुबह हुई, उन्हें सायरन और रॉकेट्स दागे जाने की आवाजें सुनाई देने लगी।

Recommended Video

    इजराइल में 'जालियांवाला कांड': हमास आतंकियों ने म्यूजिक पार्टी में किया कत्लेआम, 260 शव मिले

    लोगों ने सीएनएन को बताया, कि उनके पास छिपने की कोई जगह नहीं थी, क्योंकि ये पार्टी खुली जगह पर हो रही थी। लोक काफी घबराकर इधर-उधर भाग रहे थे। वहीं, मैदान में हमास के आतंकवादी लगातार गोलियां बरसा रहे थे।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो आए हैं, उनमें लोगों को बदहवास भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, कई लोग, जो अपनी गाड़ियों तक पहुंच पाए, वो तेजी से भाग जाना चाहते थे, लेकिन इस घबराहट में रास्ते पर जाम लग गया। वहीं, आतंकियों ने उसके बाद गाड़ियों पर भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

    आतंकियों ने बनाया 'जालियावाला बाग'

    सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सैकड़ों लोगों को अपनी कारों से भागते हुए, एक खाली मैदान में भागते हुए दिखाया गया है और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज गूंजते हुए सुना जा सकता है। जैसे जैसे गोलियों की आवाज करीब आती जाती है, लोगों को मैदान में गिरते हुए देखा जा सकता है।

    इस गोलीबारी में जिंदा बची एक लड़की गिब्ली ने बताया है, कि वो जंगल की तरफ भाग गई, इसलिए उसकी जान बच गई। गिब्ली ने सीएनएन को कहा, कि ऐसा लग रहा था, कि वो कोई शूटिंग रेंज हो। वो लोगों पर गोलियां बरसा रहे थे। एक व्यक्ति, जो अपनी कार के पास पहुंच गया था, उसे सामने से गोली मार दी गई।

    शनिवार को हुए हमले के बाद अब बंधकों की वीडियो के आधार पर पहचान होने लगी है। वायरल हुए एक वीडियो में, एक इजरायली महिला और उसके प्रेमी, जिनकी पहचान नोआ अरगामनी और अविनातन ओर के रूप में हुई है, जो उत्सव में शामिल हुए थे, उनका अपहरण करते हुए दिखाया गया है।

    वीडियो में लड़की को जबरदस्ती बाइक पर बिठाया गया है, जबकि लड़के को मदद के लिए गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है।

    आपको बता दें, कि रविवार को, इजरायली सरकार ने औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है और हमास के आश्चर्यजनक हमले का जवाब देने के लिए "महत्वपूर्ण सैन्य कदम" को हरी झंडी दे दी गई है। इजराइली सेना अभी भी दक्षिणी हिस्से में हमास आतंकियों से जंग लड़ रही है, वहीं गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी गई है। मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर गई है, वहीं घायलों की संख्या हजारों में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+