समंदर में दुश्मनों के रॉकेट को धूल बना देगा नेवल आयरन डोम, इजरायली सेना ने किया सफल परीक्षण

इजरायली सेना ने सोमवार को घोषणा की कि उसने समुद्र में प्राकृतिक गैस बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए डिजाइन किए गए अपने नेवल आयरन डोम का सफल परीक्षण कर लिया है।

Naval Iron Dome

इजरायली सेना ने सोमवार को आयरन डोम के नेवल वर्जन का सफल परीक्षण कर लिया है। इसका उद्देश्य नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाना है। आयरन डोम का परीक्षण सार 6 मैगन नौसैनिक जहाज पर देश की सरकारी डिफेंस कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स ने आयोजित किया था।

आपको बता दें कि इजरायल का आयरन डोम बेहद शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम्स में से एक है और अपनी खूबियों की वजह से ये दुनिया भर में इसका लोहा माना जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से रॉकेट, मिसाइल और मोर्टार को मार गिराने के लिए किया जाता है।

समंदर में इजरायली नौसेना की क्षमता बढ़ाने वाले इस नेवल आयरन डोम को "सी-डोम" के रूप में जाना जाता है। इजरायली सेना के बयान के अनुसार सोमवार को परीक्षण के दौरान आयरन डोम से रॉकेट और क्रूज मिसाइल के अलावा ड्रोन हमलों को भी नाकाम बनाने अभ्यास किया गया।

इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि सी-डोम प्रणाली समुद्र में इजरायल की रक्षा क्षमताओं में एक और मील का पत्थर है। यह इजरायल को समुद्री क्षेत्र में भविष्य के खतरों का मुकाबला करने और परिचालन स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने में सक्षम बनाती है।

इजरायली रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक सार 6 मिसाइल जहाज रणनीतिक बुनियादी ढांचे जैसे कि प्राकृतिक गैस रिसाव की रक्षा करेंगे और वाणिज्यिक शिपिंग लेन की रक्षा करेंगे जो इजरायल के आयात का 98% फीसदी हिस्सा है।

आयरन डोम इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली है। इसे रॉकेट हमलों को नाकाम करने के लिए डिजायन किया गया है। इसे इजराइल की राफेल डिफेंस सिस्टम और इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने मिलकर बनाया है।

आयरन डोम को साल 2011 से इस्तेमाल किया जाता है। इसे मुख्यतः गाजा की ओर से दागे जाने वाले रॉकेट्स को रोकने के लिए डिजायन किया गया है। आयरन डोम के आने के बाद से इजरा.ल को अब अपने सैनिकों को गाजा लड़ने भेजने की जरूरत नहीं पड़ती है।

आयरन डोम को 4 किलोमीटर से 70 किलोमीटर की दूरी से दागे गए कम दूरी के रॉकेट और तोपखाने के गोले को रोकने और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका सक्सेस रेट 90 फीसदी से भी अधिक है। ये अब हजारों रॉकटों को हवा में ही धूल बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+