कमांड सेंटर पर भीषण इजराइली हमले में मारा गया हिज्बुल्लाह चीफ? कई घंटों से कोई संपर्क नहीं, मारी गई बेटी

Hassan Nasrallah Killed: इजराइली वायु सेना ने शुक्रवार शाम को लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं और सेना ने कहा, कि इसने हिज़्बुल्लाह के मुख्य मुख्यालय पर हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल ने इजराइल के एक अधिकारी के हवाले से भीषण हमले के बारे में कई जानकारियां दी हैं।

टाइम्स ऑफ इजराइल से इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है, कि हमलों में हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाया गया था और इजराइल का मानना है, कि हमले के बाद हसन नसरल्लाह हेडक्वार्टर के कमांड सेंटर में मौजूद था।

Hassan Nasrallah

हिज्बुल्लाह चीफ की मौत की क्यों है आशंका?

इजराइली अधिकारी ने कहा, कि "ऐसे हमले से उनके ज़िंदा बच निकलने की कल्पना करना बहुत मुश्किल है।" कई हिब्रू मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, कि इजराइली वायुसेना ने हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भीषण हमले किए हैं और अखबारों ने इजराइली अधिकारियों के आकलन का हवाला देते हुए कहा है, कि हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई है।

हमले ने लेबनान की राजधानी को हिलाकर रख दिया है और शहर के ऊपर धुएं के घने बादल छा गए हैं। कई हमलों में कई लोगों के हताहत होने की खबरें थीं।

हिज्बुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने बताया है, कि इजराइली हमलों में छह इमारतें ध्वस्त हो गईं हैं। यह हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच संघर्ष के लगभग एक साल में बेरूत में सबसे बड़ा हमला है। इजराइली टेलीविजन नेटवर्क ने बताया है, कि हमले में कुल दसियों टन विस्फोटक बम शामिल थे। वहीं, लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है, कि हिज्बुल्लाह के शीर्ष अधिकारी आमतौर पर उस जगह पर इकट्ठा होते हैं, जिसे निशाना बनाया गया था।

हमले की असाधारण बताते हुए, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने हमले के कुछ ही मिनटों बाद कैमरे के सामने बयान दिया और कहा, कि कमांड सेंटर बेरूत में हिज्बुल्लाह के गढ़ माने जाने वाले दहियाह उपनगर में नागरिक इमारतों के नीचे बनाया गया था।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या नसरल्लाह निशाना था या फिर क्या वो हमले के वक्त घटनास्थल पर मौजूद था या नहीं?

बेरूत से आई फुटेज में घटनास्थल पर व्यापक विनाश दिखाया गया है। हगारी ने कहा, कि इस समय इजराइली नागरिकों के लिए गाइडलाइंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इजराइल ने हाल के हफ्तों में हिज्बुल्लाह आतंकी समूह के ज्यादातर वरिष्ठ नेतृत्व को खत्म कर दिया है।

हिज्बुल्लाह ने किया नसरल्लाह के जिंदा होने का दावा

वहीं, हमलों के कुछ ही समय बाद, हिज्बुल्लाह के करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफपी और रॉयटर्स को बताया है, कि नसरल्लाह जीवित है, जबकि रॉयटर्स ने एक ईरानी सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा, कि तेहरान उसकी स्थिति की जांच कर रहा है।

हालांकि, हमले के कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी नसरल्लाह के जीवित होने का कोई संकेत नहीं मिला और सूत्रों ने कहा है, कि उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, हमले में हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब मारी गई है। इजराइली मीडिया चैनल-12 ने उसकी मौत की रिपोर्ट दी है।

अमेरिका दौरा फौरन खत्म करेंगे नेतन्याहू

वहीं, जैसे ही हमले की खबर सामने आई, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के बाद इजराइली पत्रकारों के साथ चल रही एक ब्रीफिंग से बाहर निकल गए। नेतन्याहू के सैन्य सचिव ने उनके कान में कुछ फुसफुसाया, जिसके बाद नेतन्याहू ने तत्काल प्रेस ब्रीफिंग खत्म कर दिया और वो अपने सलाहकारों के साथ बाहर निकल गये।

प्रधानमंत्री ने बाद में घोषणा की, कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा को बीच में ही समाप्त कर देंगे और सुबह 3 बजे (इजरायल समय) इजरायल के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यालय ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें उन्होंने कहा, कि वह न्यूयॉर्क के अपने होटल के कमरे से हमले को मंजूरी दे रहे हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इजरायल को बताया है, कि इजराइल ने अमेरिका को हवाई हमले के बारे में तब सूचित किया, जब इजराइली फाइटर जेट्स हमले के लिए निकल चुके थे और ऑपरेशन स्टार्ट हो चुका था। पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा, कि अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ऑपरेशन के दौरान अपने इजराइली समकक्ष योआव गैलेंट से बात की।

प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कहा, "अमेरिका इस ऑपरेशन में शामिल नहीं था और हमें पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी।"

इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ा है, इस हफ्ते आतंकी समूह पर इजराइली हवाई हमलों में लेबनान में 700 से ज्यादा लोग मारे गए। हालांकि, इसमें कितने आम लोग हैं, और कितने हिज्बुल्लाह के लड़ाके, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इजराइल का कहना है, कि मरने वालों में से कई हिज्बुल्लाह के लड़ाके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+