इजराइल ने तोड़ी हमास की कमर, हथियार विभाग के हेड मोहसिन अबू ज़िना की मौत, सुरंग में फंसा 'गाजा का लादेन'
Israel-Hamas War: इजराइल डिफेंस फोर्स ने बुधवार को कहा है, कि उसके बलों ने हमास के हथियार विभाग के प्रमुख मोहसिन अबू ज़िना को मार डाला है। इजराइली सेना ने कहा है, कि "मोहसिन अबू ज़िना ने हमास के प्रमुख हथियार डेवलपर्स में से एक के रूप में काम किया और हमास के आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रणनीतिक हथियार और रॉकेट विकसित करने में विशेषज्ञ था।"
इजराइली सेना ने कहा है, कि गाजा सिटी में उसके बलों ने हमास के कई कमांडरों को घेर रखा है, जिनमें याह्या सिनवार भी शामिल है। इजराइली फोर्स ने कहा है, कि हमास के कमांडरों के ठिकानों के अलावा, हमास के सुरंगों को उड़ाया जा रहा है।

हमास के प्रमुख कमांडर की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिसिन अबु ज़िना का मारा जाना हमास के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि वो रणनीतिक हथियारों और रॉकेट प्रोडक्शन में माहिर माना जाता था। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल की जवाबी कार्रवाई गाजा पट्टी में चल रही है और इजरायली सेना, गाजा पट्टी के उत्तर में हमास के गढ़, गाजा सिटी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने एक टेलीविज़न संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि इज़रायली सैनिक गाजा सिटी के बीच तक बढ़ गए हैं और "शिकंजा कस रहे हैं"। गैलेंट ने कहा, पैदल और बख्तरबंद वाहनों और टैंकों के साथ गाजा सिटी पहुंचे सैनिकों का "एक टारगेट है और गाजा सिटी में छिपे हमास के आतंकवादी, उनके बुनियादी ढांचे, उनके कमांडर, बंकर, संचार कक्ष को नष्ट किया जा रहा है।"
आईडीएफ ने कहा, कि उसके एक लड़ाकू विमान ने निशाना बनाकर विस्फोट किया था, जिसमें हमास के हथियार डिविजन का प्रमुख मारा गया है।
इजराइल ने कहा है, कि शिन बेट और अम्मान की खुफिया जानकारी के आधार पर आईडीएफ लड़ाकू जेट ने अबू ज़िना के हथियार गोदाम को नष्ट कर दिया, और उस वक्त मोहिसिन अबु ज़िना भी फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद था, जिसकी मौत हो गई है।"
इसके अलावा, इजराइली डिफेंस फोर्स ने हथियारों के गोदाम पर छापा भी मारा है और भारी संख्या में हथियार जब्त किए हैं, जिनकी तस्वीरें जारी की गई हैं। आईडीएफ को करीब 1,493 हथगोले और विस्फोटक, 760 आरपीजी, 427 विस्फोटक बेल्ट, 375 आग्नेयास्त्र, 106 रॉकेट और मिसाइलें मिलीं हैं।
आपको बता दें, कि पिछले महीने जब हमास के आतंकवादियों ने मोटरबाइकों और पैराग्लाइडरों पर सीमा पार से इजराइल में हमला किया था, तो उसमें 1,400 से ज्यादा इजरायली मारे गए थे। जिसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के समूल नाश की कसम खाई है।
आईडीएफ बलों ने याह्या सिनवार, जिसे "गाजा का बिन लादेन" कहा जाता है, उसके बारे में कहा है, कि वो अब न्यूट्रल हो गया है। इजराइली सेना हालांकि, उसकी भी मौत की बात कह रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर बयान जारी नहीं किया गया है।
लेकिन, कल शाम को इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था, कि याह्या सिनवार बंकर में फंस गया है और अब वो अपने सहयोगियों से कोई संपर्क नहीं कर पा रहा है। हालांकि, उन्होंने उसके सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन, अब जैसे-जैसे युद्ध बढ़ता जा रहा है, इजरायल ने हमास के कई शीर्ष अधिकारियों को मार डाला है। जिसमें उसके मिसाइल प्रमुख, उसके सेंट्रल गा बॉस और आतंकवादी समूह के सुरक्षा बलों के प्रमुखों में से एक शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications