आईएसआईएस चीफ अबू बकर का फिर से नया टेप सामने आया ,जिहाद की अपील की
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के मुखिया अबू बकर का एक और टेप सामने आया है। इसमें कथित रूप से अबू बकर लोगों से जिहाद करने की अपील कर रहा है। काफी लंबे समय से अबू बकर किसी भी तरह की गतिविधी से दूर था, ऐसे में माना जा रहा था कि शायद अबू बकर की मौत हो चुकी है। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से अबू बकर का टेप सामने आया है उसने सवाल खड़े कर दिए हैं वह अभी भी जिंदा है या नहीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बगदादी लोगों से जिहाद के लिए एकजुट होने को कह रहा है। सीएनएन की खबर के मुताबिक ऑडियो में कहा गया है कि जिन लोगों ने हमारे खिलाफ अभियान चलाया और हमे नुकसान पहुंचाया है अल्ला उनका फैसला करेगा। यह मैसेज बुधवार को जारी किया ग या है, जिसे आईएस की मीडिया विंग ने जारी किया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर यह आवाज बगदादी की है तो यह इस वर्ष पहली बार बगदादी का ऑडियो सामने आया है। इससे पहले बगदादी को सीरिया के रक्का शहर में पिछले वर्ष अक्टूबर माह में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह बगदादी का पहला ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो तकरीबन 55 मिनट का है।












Click it and Unblock the Notifications