'महिलाओं के गैरमर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से आता है भूकंप'
ईरान। नेपाल में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हो गयी है। ऐसे समय में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बजाए ईरान के मौलवी ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि भूकंप महिलाओं के गैर मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने से आते हैं।

ईराक के कट्टर मौलवी अयातोल्लाह काजेम सेदिघी ने कहा कि जो महिलायें भड़काउ कपड़े पहनती हैं और इस्लाम की मान्यताओं को नहीं मानती हैं, खूब मेकअप करती हैं वो देश के युवाओं को राख में मिला देती हैं।
मौलवी ने कहा कि महिलाओं की इन हरकतों की वजह से देश को कई आपदाओं का सामना करना पड़ता है। देश को भूकंप जैसी आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि ईरान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं जिनमें से कई भूकंप काफी भयावह भी रहे हैं।
मौलवी ने कहा आपदायें मनुष्यों की लालच और हवस के चलते आती हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन आपदाओं से निपटने के लिए इस्लाम का सहारा लेना पड़ेगा। पिछले तीन दशकों से ईरान में इस्लामिक कपड़ों को पहनने का कानून लागू है। वहीं ऐसा नहीं करने वालो को सजा का भी प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications