इस्लामाबाद पुलिस ने हिट-एंड-रन केस में गिरफ्तार किए लापता 2 भारतीय अधिकारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के लापता होने के मामले में भारत ने आज पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया। अब खबर सामने आ रही है कि, इस्लामाबाद पुलिस ने दोनों भारतीय अधिकारियों को एक हिट एंड रन मामले में अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने अपनी गाड़ी से एक शख्स को टक्कर मार दी थी। हादसे का शिकार हुआ शख्स गंभीर तौर घायल बताया जा रहा है।
Recommended Video

पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी के मुताबिक, सुबह आठ बजे के करीब एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक पैदल चल रहे शख्स को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद इस में सवार दोनों भारतीय अधिकरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें इस्लामाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जियो टीवी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार काफी रफ्तार में थी। जिसके कारण उसका नियंत्रण खो गया और कार एक पैदल चल रहे शख्स से जा टकराई। इस बीच, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पाकिस्तान से कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को सरकारी कार के साथ तुरंत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग भेजा जाए। भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा और सलामति की जिम्मेदारी पूरी तरह से पाकिस्तानी अथॉरिटिज की है। ऐसे में अधिकारियों को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए।
इससे पहले सोमवार सुबह इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के दो अफसरों के लापता होने की खबर आई थी। जिसमें दो अफसरों के आवास से उच्चायोग जाते समय गायब होने बाद कही गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से इन दोनों अफसरों का फौरन पता लगाने को कहा। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को इस मामले में तलब भी किया है। जिसके बाद सोमवार शाम पाकिस्तान के अधिकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के ऑफिस पहुंचे औऱ उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications