लंदन मेट्रो में तीन यात्रियों पर हमला, पुलिस ने बताया आतंकी कार्रवाई

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार देर शाम ईस्ट लंदन मेट्रो स्टेशन पर में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर हमला किया। हमलावर ने चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई।

london-metro

हमलावर ने 'सीरिया का बदला' चिल्लाते हुए चाकूबाजी की। लंदन पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना मान कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने हमलावर को बेहोशी वाली बंदूक से काबू में कर लिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर स्टेशन के बाहर जाने वाले रास्ते से घुसा था। उसने अंदर आते ही एक बड़े चाकू से लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।

स्कॉटलैंड यार्ड ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आरोपी को लंदन के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पिछले महीने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद ब्रिटेन की संसद ने इस गुरुवार को बहुमत से आतंकवादी संगठन आईएस के खिलाफ सीरिया में हवाई हमले में शामिल होने का प्रस्ताव पारित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+