ट्विटर पर ISIS ने किया बगदादी की मौत का ऐलान
वाशिंगटन। मंगलवार को आईएसआईएस के नेता अबु बकर अल बगदादी की मौत की जो खबरें आई थीं, उसकी पुष्टि अब खुद संगठन की ओर से ट्टिवर पर की दी गई है। आईएसआईएस ने ट्टिवर पर लिखा है कि बगदादी अब इस दुनिया में नहीं है और जल्द ही हम अपने नए नेता का ऐलान कर देंगे।
खुद व्हाइट को नहीं थी कोई खबर
मंगलवार को मीडिया में खबरें आई थीं कि आईएसआईएस का नेता बगदादी उस समय अमेरिकी सेना के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था जब उसका काफिला मोसुल के पास से गुजर रहा था। लेकिन आईएसआईएस की ओर से इन खबरों का खंडन कर दिया गया था। वहीं खुद व्हाइट हाउस की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की जा सकी थी।
आईएसआईएस से जुड़ा हुआ अल-इत्तेसाम जिसे संगठन का मीडिया माना जाता है, उसकी ओर से बुधवार को इस बाबत एक ट्टवीट किया गया। इस ट्ववीट में लिखा था कि बहुत जल्द बगदादी की मौत की जानकारी को दुनिया के सामने लाया जाएगा और साथ ही साथ नए हेड के नाम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
लड़ाकों से बगदादी ने मांगा था खून
इराकी सेना के हवाले से मीडिया में खबर आई थी कि ईराक-सीरिया की सीमा के पास अल-कायम इलाके में बगदादी के काफिले पर हवाई हमला हुआ। घायल बगदादी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था।
खबर के मुताबिक बगदादी के लिए आईएसआईएस लड़ाकों ने खून दान करने वालों की भी मांग की थी। मंगलवार तक अमेरिकी के साथ ही साथ पूरी दुनिया यही मान रही थी कि बगदादी मरा नहीं है, वह घायल है।
हालांकि ब्रिटिश न्यूजपेपर डेली टेलीग्राफ में साफ-साफ लिखा था कि इराक के सिक्योरिटी ऑफिसर हाशिम अल हाशिम ने जानकारी दी है कि बगदादी नहीं लेकिन उसका करीबी एलीफ्री मारा गया है।
मंगलवार को हमले में आईएसआईएस को खासा नुकसान पहुंचा था। एलीफ्री बगदादी के साथ साए की तरह चलता था। वह जहां भी जाता, बगदादी उसके पीछे रहता।













Click it and Unblock the Notifications