ब्रसेल्स आतंकी हमले आईएसआईएस की साजिश की सफलता
ब्रसेल्स। ब्रसेल्स में मंगलवार को हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। इजिप्ट की मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आईएसआईएस ने सोशल मीडिया के जरिए इन हमलों की जिम्मेदारी ले ली है।

हालांकि अभी तक आईएसआईएस की ओर से हमलों को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोपियन सरकार के एक सीनियर मिनिस्टर की ओर से भी इस तरफ इशारा किया गया है कि हमलों के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने की पूरी संभावना है।
दुनिया के लिए ब्रसेल्स की अहमियत
मंगलवार को हुए हमले पेरिस आतंकी हमलों में शामिल आईएसआईएस आतंकी सालेह अब्देसलेम की गिरफ्तारी का बदला माने जा रहे हैं। अब्देसलेम ब्रसेल्स के मोलेनबीक से गिरफ्तार किया गया था। मोलेनबीक का मेट्रो स्टेशन भी आतंकी हमलों का शिकार बना है।
हमलों के बाद आईएसआईएस समर्थकों ने #BrusselsIsOnFire इस हैशटैग के साथ ट्विटर पर हमलों का जश्न मनाया। बेल्जियम में जेहादी विश्लेषक पीटर वैन ऑस्टिएन के मुताबिक ब्रसेल्स सीरियल धमाकों के पीछे आईएसआईएस
की साजिश देखी जा सकती है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि पीटर ने बताया कि वह इन हमलों के तरीके को देखकर हैरान हैं।
पीटर को उम्मीद थी कि ऐसा कुछ हो सकता है लेकिन ऐसा कुछ होगा इस बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह मानते हैं कि इन हमलों को एक सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications