काबुल में सैन्य अस्पताल में आतंकी हमला, 19 की मौत, 50 घायल
काबुल, 03 नवंबर। अफगानिस्तान में एक बार फिर से बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार काबुल स्थित मिलिट्री अस्पताल में आतंकियों ने बम धमाका और गोलीबारी की। इस हमले में 19 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि तकरीबन 50 लोग घायल हुए हैं। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गौर करने वाली बात है कि अफगानिस्तान में तालिबान का शासन होने के बाद लगातार इस तरह के हमले सामने आ रहे हैं, जिसमे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Recommended Video
रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में दो बड़े धमाके हुए। सरदार मोहम्मद दाउद खान मिलिट्री अस्पताल में बम धमाके के बाद भारी गोलीबारी भी की गई। तालिबान के अधिकारियों का कहना है कि आत्मघाती दस्ते ने पहले यहां बम धमाका किया और इसके बाद पीछे से गोलीबारी की गई। अस्पताल में एक स्वास्थ्यकर्मी जो बच गया उसने बताया कि मैंने बड़ा विस्फोट सुना इसके कुछ मिनट बाद गोलीबारी शुरू हो गई। तकरीबन 10 मिनट बाद यहां दूसरा बम धमाका हुआ।












Click it and Unblock the Notifications