चीन पर हमला करने वाला है America? मस्क को क्यों बताया जा रहा है पेंटागन का टॉप सीक्रेट प्लान?

America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले बिजनेस मैन एलन मस्क को कथित रूप से पेंटागन की टॉप सीक्रेट योजनाओं तक पहुंच मिलने वाली है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख मस्क शुक्रवार (21 मार्च) को रक्षा विभाग के कार्यालयों का दौरा करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क को दिया गया यह कार्य सरकार में बढ़ती उनकी ताकत को दिखा रही है।

America

मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

मस्क को चीन से संबंधित 20 से 30 स्लाइड्स की समीक्षा करनी होगी। इस टॉप सीक्रेट ब्रीफिंग में अमेरिका की रणनीति का विवरण है। इसमें ये बात लिखा गया है कि, चीन के खिलाफ युद्ध होने की स्थिति में कौन-कौन से चीनी ठिकानों पर कब और कैसे हमला किया जाएगा। इस योजना को राष्ट्रपति ट्रंप के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

हालांकि, व्हाइट हाउस और एलन मस्क ने अभी तक इस बैठक की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें Elon Musk Net Worth: क्या एलन मस्क खो देंगे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज? क्यों धड़ाधड़ गिर रही नेटवर्थ?

रक्षा विभाग ने क्या कहा?

रक्षा विभाग के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा,"रक्षा विभाग एलन मस्क का शुक्रवार को पेंटागन में स्वागत करने के लिए उत्साहित है। उन्हें सचिव हेगसेथ द्वारा आमंत्रित किया गया था और वह केवल एक दौरे पर आ रहे हैं।"

ट्रंप प्रशासन में अहम भूमिका में मस्क

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां चलाने वाले एलन मस्क ने जनवरी से ही ट्रंप प्रशासन में सरकारी खर्चों को कम करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है। इस वजह से पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। वहीं उनके कई फैसलों ने ट्रंप सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें Elon Musk: एलन मस्क ने अपने '14वें बच्चे' का किया स्वागत, खुद हार्ट इमोजी से किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+