आयरलैंड में बच्चों पर चाकूबाजी से नाराज हुई जनता, भड़के दंगे, आतंकी साजिश की हो रही जांच
यूरोपीय देश आयरलैंड की राजधानी डब्लिन दंगों से जूझ रहा है। गुरुवार को यहां कई इलाकों में हिंसा देखी गई है। राजधानी में दंगाईयों और पुलिस के बीच भी हिंसक झड़पें भी देखी गई हैं।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं जिनमें लोगों को दुकानों को लूटते देखा जा सकता है। वहीं, भीड़ को गाड़ियों को आग के हवाले करते भी देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के के मुताबिक, डब्लिन में अचानक लोगों पर किए गए एक हमले के बाद हिंसा भड़की। दरअसल गुरुवार को एक आदमी ने 23 नवंबर की सुबह कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 3 छोटे बच्चे भी थे।
आरयिश पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में रखा है। ये हमला क्यों हुआ इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ये एक आतंकवादी घटना भी हो सकती है, पुलिस इस विचार पर भी पड़ताल कर रही है।
राजधानी में हिंसा के कारण सार्वजनिक परिवहन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही मरीजों को सलाह दी गई है कि जब तक जरूरी न हो, वे घरों से बाहर न निकलें।
हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैल गई कि इस चाकूबाजी के पीछे प्रावासियों का हाथ है। इस अफवाह के फैलने के बाद पार्नेल स्क्वायर पर कुछ लोग ग्रुप में इकट्ठा होकर प्रवासियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इसके बाद प्रदर्शन तेज हो गए। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी डब्लिन में डैनियल ओ'कोनेल की मूर्ति के सामने एक डबल डेकर बस को आग लगा दी। आसपास के होटलों में तोड़फोड़ की गई और हिंसा में एक पुलिस कार को भी जला दिया गया।
डबलिन पुलिस के मुताबिक, शहर में जो हिंसा हो रही है उसमें दक्षिणपंथी तत्व का हाथ का है। उनका एक गुट इन हमलों को अंजाम दे रहा है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने 'आयरिश लाइव्स मैटर' लिखी तख्तियों के साथ आप्रवासी समुदाय के पास आयरिश झंडे लहराए।
शहर में फिर से कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल शहर में हमले रुक चुके हैं। पुलिस ने हिंसा के दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया।
आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने पूरी घटना पर चिंता जाहिर की है। पीएम लियो वराडकर ने कहा कि वे इस हिंसा से स्तबध हैं। उन्होंने कहा कि हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा स्रविस तुरंत एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications