इराकी महिला ने दिया एक साथ सात बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा सब स्वस्थ
नई दिल्ली। इराक में 25 साल की एक औरत ने सात बच्चों को जन्म दिया है। इराक के दीयाली प्रान्त में महिला ने 12 फरवरी को एक साथ छह बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। सभी बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी के जरिए हुआ। मां और सातों बच्चे स्वस्थ हैं। इराक के स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है उनके देश में ये सपहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।
चर्चा में एक साथ सात बच्चों का जन्म
दियाली के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता फिर्स इजाववी ने बताया है कि नेचुरल डिलीवरी के जरिए सात बच्चों को जन्म देने के बाद मां बिल्कुल स्वस्थ हालत में है। जन्म के बाद खींची गई बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर इराक ही नहीं बल्कि दुनियाभर में वायरल हो रही है।
पुलवामा अटैक: हमलावर आदिल के पिता ने कहा- जवानों की मौत का हमें भी दुख
बच्चों के पिता खश
बच्चों के पिता यूसु का कहना है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कभी इतने बड़े परिवार के बारे में नहीं सोचा था लेकिन वो इतने सारे नए मेहमानों से खुश हैं। अब हमारे ऊपर दस लोगों को परिवार की जिम्मेदारी है और अब हम और बच्चे नहीं चाहेंगे।
रॉ के पूर्व चीफ बोले- सुरक्षा में चूक के बिना नहीं हो सकता पुलवामा जैसा हमला
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
1997 में अमेरिका के लोआ में एक महिला ने सिजेरियन के बाद सात बच्चों को जन्म दिया था। अमेरिका के उस वक्त के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने खुद महिला से मिलकर बधाई दी थी, साथ ही घर और आर्थिक मदद देने के साथ उनके सभी बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी थी। इस दंपत्ति को टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे ने अपने शो में भी बुलाया था।
2013 में लेबनान के जॉर्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों में तीन लड़कियां और तीन लड़के शामिल थे।