Khamenei की मौत के बाद Iran के राष्ट्रपति मसूद ने दिया बड़ा बयान, US-Israel को दी चेतावनी
अमेरिकी-इज़रायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद देश गहरे राजनीतिक और सैन्य संकट के दौर से गुजर रहा है। इसी पृष्ठभूमि में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रविवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकालीन नेतृत्व व्यवस्था और जवाबी कार्रवाई को लेकर बड़ा बड़ा बयान दिया।
बता दें देश में 28 फरवरी 2026 को हुए हमलों के बाद 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है और स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है।

अपने रिकॉर्डेड संबोधन में राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने बताया कि गठित "आपातकालीन नेतृत्व परिषद" ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नए सर्वोच्च नेता के चयन तक यह अंतरिम परिषद देश के प्रशासन और रणनीतिक निर्णयों की देखरेख करेगी।
इस परिषद में राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के अलावा मुख्य न्यायाधीश गुलाम हुसैन मोहसेनी एजई और मौलवी मौलवी अराफ़ी शामिल हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अस्थायी रूप से लागू की गई है।
US-Israel को दी चेतावनी
राष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल पूर्व सर्वोच्च नेता की नीतियों और दिशा-निर्देशों पर कायम रहेंगे। उन्होंने अपने संदेश में यह भी दोहराया कि इस्लामी गणराज्य की सेनाएं "विरोधियों के ठिकानों" के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगी और किसी भी खतरे का "कड़ा और निर्णायक" जवाब दिया जाएगा।
इज़राइल में मिसाइल हमला, 8 की मौत
राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि ईरान की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल इज़राइल के शहर बेइट शेमेश में सीधे एक रिहायशी इलाके पर गिरी। इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है तथा घायलों का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications