तेहरान की सड़कों पर तबाही का मंजर: धमाकों से कारें हवा में उड़ीं, इजरायली हमले के नए VIDEO ने मचाया हड़कंप

ईरान की राजधानी तेहरान के घनी आबादी वाले इलाके में जबरदस्त धमाकों की ताज़ा फुटेज ने सनसनी फैला दी है। स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि यह हमला इजरायल की ओर से ऑपरेशन "राइजिंग लायन" के तहत किया गया।

नए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जोरदार विस्फोट के बाद सड़क पर खड़ी गाड़ियां हवा में उछलती नजर आईं। कई कारों में लोग मौजूद थे, जिन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह हमला उसी सिलसिले की कड़ी है, जिसमें पिछले 12 दिन से इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमलों की झड़ी लगा रखी है।

अमेरिका भी इस अभियान में शामिल हो गया है। उसका तर्क है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना बेहद जरूरी है। दूसरी तरफ ईरान ने फिर दोहराया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

हालांकि पश्चिमी देशों की चिंताएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा रिपोर्टों में दावा किया गया कि हमलों से कुछ ही दिन पहले ईरान ने अपने उच्च स्तर पर संवर्धित यूरेनियम के भंडार को गुपचुप दूसरी जगह पहुंचाया था।

इस पूरे घटनाक्रम ने तेहरान में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इस बात से भी परेशान हैं कि अगर हालात काबू से बाहर हुए तो इसका असर पूरे इलाके पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+