Ayatollah Khamenei Speech: 'इजराइल का खात्मा करके रहेंगे', नसरल्लाह की याद में खामेनेई ने दी चेतावनी

Ayatollah Khamenei News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की याद में नमाज अदा की। इस अवसर पर खामेनेई ने मस्जिद में मौजूद हजारों लोगों के सामने एक जोशीला भाषण भी दिया। उन्होंने, दुनिया भर के मुसलमानों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हमारा दुश्मन एक है।

अपने संबोधन में खामेनेई ने जोर देते हुए कहा, "मुसलमानों के बीच दरार डालने की कोशिश की जा रही है। दुश्मन एक ही है, जो फिलिस्तीनी, लेबनानी, मिस्रियों और इराकियों के खिलाफ खड़ा है। यही दुश्मन यमनी और सीरियाई लोगों का भी है। हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना होगा।"

Ayatollah Khamenei Tribute to Hassan Nasrallah

यह भाषण इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है, जहां इजराइल ने हाल ही में हिजबुल्लाह पर कई हवाई हमले किए हैं, जिसमें नसरल्लाह की मृत्यु हुई।

इराक के कर्बला में नसरल्लाह सुपुर्द-ए-खाक!
हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को आज सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें इराक के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। नसरल्लाह की मौत 27 सितंबर को इजराइली हमले में हुई थी, जब इजराइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर 80 टन बम गिराए थे। हमले के लगभग 20 घंटे बाद हिजबुल्लाह ने उसकी मौत की पुष्टि की थी। नसरल्लाह, जो 32 सालों से हिजबुल्लाह का नेतृत्व कर रहे थे, को एक प्रमुख नेता माना जाता था और उसकी मौत के बाद संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या नसरल्लाह के भाई की भी हो गई मौत?
इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के भाई, हाशिम सैफिद्दीन की मौत का भी दावा किया जा रहा है। सैफिद्दीन, जो हिजबुल्लाह के राजनीतिक और सैन्य मामलों का प्रमुख चेहरा है, को बेरूत में निशाना बनाकर इजरायली सेना ने हमला किया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सैफिद्दीन उस वक्त बैठक में मौजूद थे या नहीं।

कौन ले सकता है नसरल्लाह की जगह?
हाशिम सैफिद्दीन, जो हसन नसरल्लाह का ममेरा भाई है, को हिजबुल्लाह के अगले प्रमुख के रूप में देखा जा रहा था। वह भी नसरल्लाह की तरह काली पगड़ी पहनते हैं और 1982 से हिजबुल्लाह से जुड़े हुए हैं। 2017 में अमेरिका ने उन्हें आतंकवादी घोषित किया था। सैफिद्दीन, हिजबुल्लाह के जिहाद काउंसिल के चेयरमैन हैं, जो संगठन के सैन्य अभियानों की योजना बनाता है।

हसन नसरल्लाह की मृत्यु और खामेनेई के भावुक संबोधन ने ईरान, लेबनान और इजराइल के बीच पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि हिजबुल्लाह के नेतृत्व में यह बदलाव और इजराइल के साथ इस संघर्ष का भविष्य क्या रूप लेगा। नसरल्लाह की मृत्यु से उपजी स्थितियां पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं, और इससे मुस्लिम समुदाय के एकजुट होने की खामेनेई की अपील का भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+