ईरानी जनरल ने ट्रंप को कहा- 'आओ युद्ध करते हैं...तुम शुरू करो...हम खत्म करते हैं'
बैरूत।

ईरानी प्रतिक्रिया अमेरिका को नुकसान पहुंचाएगी
सुलेमानी ने कहा, 'एक सैनिक होने के नाते धमकियों से निपटना मेरी जिम्मेदारी है। अगर तुम धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करना चाहते हैं...तो सीधे मेरे से बात कीजिए। राष्ट्रपति से नहीं। यह हमारे राष्ट्रपति का काम नहीं है कि तुम्हारी धमकियों का जवाब दे।' सुलेमानी ने अमेरिका को चेताते हुए ईरान को धमकी देना बंद करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया से अमेरिका को ही नुकसान होगा।

युद्ध तुम शुरू करो...हम खत्म करते हैं
सुलेमानी ने अमेरिका को सख्त लहजे में आगे कहा, 'हम तुम्हारे इतने निकट है कि तुम कल्पना भी नहीं कर सकते..आइए। हम तैयार है। अगर तुम युद्ध शुरू करोगे...तो इसे खत्म हम करेंगे।' सुलेमानी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हे पता है कि अगर युद्ध हुआ, तो जो आपके अधिकार में है या आपने जो भी पाया है, वह सब बर्बाद हो जाएगा। सुलेमानी ने कहा कि अमेरिकी की वजह से लाल सागर, जो सबसे सुरक्षित जलमार्ग हुआ करता था, वह भी खतरे में पड़ गया है।

क्या है मामला
अमेरिका इसी साल नवंबर से ईरान पर कड़े व्यापारिक-आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने मई में ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि यह डील आतंकवादियों का समर्थन करती है। ईरान न्यूक्लियर डील रद्द होने के बाद से ट्रंप ने ईरान पर नॉर्थ कोरिया की तरह कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। तभी से दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा हुआ है।
यह












Click it and Unblock the Notifications