Israel Iran: परमाणु मलबे के नीचे क्या छिपा रहा है ईरान? सैटेलाइट तस्वीरों से टेंशन में ट्रंप और नेतन्याहू
Iran Nuclear Program: इजरायल और अमेरिका के भीषण हवाई हमलों के बाद ईरान के जिन परमाणु ठिकानों को दुनिया 'खत्म' मान चुकी थी, वहां फिर से हलचल शुरू हो गई है। Planet Labs PBC की हालिया सैटेलाइट तस्वीरों ने ट्रंप और नेतन्याहू की नींद उड़ा दी है।
तस्वीरों में मलबे के ऊपर रहस्यमयी नई छतें और पहाड़ों के नीचे गहरी खुदाई साफ़ देखी जा सकती है। विशेषज्ञ इसे ईरान का 'डेथ स्टार' प्लान मान रहे हैं-जहां वो दुनिया की नजरों से बचकर अपने बचे हुए यूरेनियम और सेंट्रीफ्यूज को फिर से असेंबल कर रहा है।

Natanz Satellite Images: रहस्यमयी छतों का जाल
नतांज और इस्फहान की तस्वीरों ने रक्षा विशेषज्ञों को उलझन में डाल दिया है। जून के युद्ध में तबाह हुए ढांचों पर ईरान ने रातों-रात नई छतें डाल दी हैं। यह कोई निर्माण कार्य नहीं, बल्कि एक 'विजुअल शील्ड' है। इसका मकसद सैटेलाइट्स को यह देखने से रोकना है कि मलबे के नीचे ईरानी वैज्ञानिक क्या कर रहे हैं। बिना IAEA की निगरानी के, तेहरान अब गुप्त रूप से अपने परमाणु एसेट्स को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रहा है।
ये भी पढे़ं: India EU FTA: फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होते ही ट्रंप पर क्यों भड़के यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा, लगा दी लताड़
Israel Iran Conflict 2026:अभेद्य बंकर की तैयारी
नतांज के पास 'पिकैक्स माउंटेन' में हो रही खुदाई ने पेंटागन को टेंशन दे दी है। एनालिस्ट्स का मानना है कि ईरान यहां एक ऐसी भूमिगत फैसिलिटी बना रहा है, जिस पर दुनिया का सबसे घातक 'बंकर-बस्टर' बम भी बेअसर होगा। पुरानी साइट्स के असुरक्षित होने के बाद, अब ईरान अपने पूरे परमाणु प्रोग्राम को जमीन के इतने नीचे ले जाना चाहता है जहां न कोई मिसाइल पहुँच सके और न ही कोई जासूसी कैमरा।
ये भी पढे़ं: China News: चीन में तख्तापलट की आहट! ट्रंप के 'खतरनाक' प्लान से उड़ी जिनपिंग की नींद
'तालेघान-2' का पुनरुद्धार: मिसाइल और एटम का घातक मेल
सिर्फ परमाणु केंद्र ही नहीं, पारचिन सैन्य परिसर में स्थित 'तालेघान-2' पर भी काम शुरू हो गया है। यह वही जगह है जिसे परमाणु हथियारों के विस्फोटक परीक्षणों से जोड़ा जाता रहा है। सैटेलाइट्स बता रहे हैं कि ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को फिर से सक्रिय कर चुका है। खंडहरों के बीच चल रहा यह गुप्त ऑपरेशन संकेत है कि ईरान झुकने के बजाय अपनी सैन्य ताकत को दोगुना करने में जुटा है।
ये भी पढे़ं: World Order Shifting: Trump ने अपने पैरों पर खुद मारी कुल्हाड़ी? China की तरफ झुक रहे पश्चिमी देशों के नेता!
Donald Trump Iran Warning: ट्रंप-नेतन्याहू की चुनौती
डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत की पेशकश की है, लेकिन साथ ही USS अब्राहम लिंकन को मिडिल ईस्ट में तैनात कर ईरान को सीधी चेतावनी भी दी है। उधर, नेतन्याहू इस 'री-कंस्ट्रक्शन' को इजरायल के अस्तित्व के लिए खतरा मान रहे हैं। अगर ईरान इन ठिकानों के भीतर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) को फिर से शुरू करने में कामयाब रहा, तो मिडिल ईस्ट में एक और बड़े सैन्य टकराव को टालना नामुमकिन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications