Iran-Israel War: दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ जमीनी युद्ध, कैप्टन समेत मारे गए 8 इजराइली सैनिक
Iran-Israel War: ईरान ने इजरायल के ऊपर 180 से ज्यादा मिलाइलें दागकर मंगलवार को सीधे युद्ध का आगाज कर दिया था। इजरायल अभी इस हमले से उबरा भी नहीं था कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह ने जमीनी युद्ध में बुधवार 02 अक्टूबर को इजराइल के आठ सैनिक मारे डाला।
जमीनी युद्ध में हिजबुल्लाह ने इजरायल के 22 वर्षीय कैप्टन समेत आठ सैनिकों को मार गिराया। इजराइली सेना ने खुद इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान आठ इज़राइली सैनिक मारे गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में चल रहे युद्ध के बीच हिजबुल्लाह का एक बयान सामने आया है। बयान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायली सेना पर बमों से हमला किया। जिससे आईडीएफ में हाहाकार मच गया। दरअसल, IDF के दो डिवीजन दक्षिणी लेबनान में काम कर रहे हैं, ताकि वहां हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट कर सके।
इस बीच, इजरायली सेना ने कहा, '22 साल के कैप्टन इतन इत्जाक ओस्टर की हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई में मौत हो गई।' साथ ही, लेबनान में जमीन युद्ध में मारे गए सैनिकों की संख्या आठ हो गई है। खबर के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने ऐसा दावा किया है कि इस हमले के लिए इजरायली सेना तैयार नहीं थी।
लेकिन, जब उन्होंने विस्फोटक से निशाना साधा तो इजरायली सेना में अफरा-तफरी मच गई। उनके हमले से आईडीएफ भी चौंक गई।












Click it and Unblock the Notifications