ईरान ने रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी को चढ़ाई फांसी, अमेरिका समेत पश्चिमी देश करते रह गये अपील
ईरान में पिछले कुछ महीनों में दर्जनों लोगों को फांसी दी गई है, जिनमें हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारी भी शामिल रहे हैं।

Iran hangs Ali Reza Akbari: अमेरिका और पश्चिमी देशों की भारी अपील के बाद भी ईरान ने जासूसी के आरोप में बंद अपने पूर्व अधिकारी को नहीं बख्शा और अली रजा अकबरी को फांसी दे दी। ईरान ने शनिवार को कहा है, कि उसने ब्रिटिश-ईरानी नागरिक अली रजा अकबरी को फांसी दे दी है, जो ईरानी रक्षा मंत्रालय का पूर्व अधिकारी था। अली रजा अकबरी की मौत की सजा के खिलाफ ईरान में भी जोरदार प्रदर्शन किए गये थे, वहीं अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने भी विरोध जताया था।
अली रजा अकबरी को दी गई फांसी
देश की न्यायपालिका से जुड़ी ईरान की मीजान न्यूज एजेंसी ने अली रजा अकबरी को फांसी दिए जाने की पुष्टि की है। हालांकि, उन्हें कब फांसी दी गई है, ये नहीं बताया गया है। हालांकि, ऐसी अफवाहें थीं, कि उसे कुछ दिन पहले उन्हें मार दिया गया है। ईरान ने अकबरी पर बिना सबूत पेश किए, ब्रिटेन की एमआई-6 खुफिया एजेंसी का जासूस होने का आरोप लगाया था और अकबरी का एक वीडियो जारी किया था, जिसके जरिए दावा किया गया था, कि अली रजा अकबरी ब्रिटिश खुफिया एजेंसी के लिए काम करते हैं। हालांकि, वो वीडिया काफी ज्यादा एडिटेड था और साफ दिख रहा था, कि इसमें अकबरी से जबरदस्ती जासूसी की बात कबूल करवाई गई है।
अमेरिका ने की फांसी नहीं देने की अपील
Recommended Video

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका ने ईरान से अपील की थी, कि अली रजा अकबरी को फांसी नहीं दे। शुक्रवार को अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अकबरी की लंबित फांसी की आलोचना की थी। वेंदात पटेल ने कहा कि, "अलीरेज़ा अकबरी के खिलाफ आरोप और उन्हें फांसी की सजा राजनीति से प्रेरित थी। उनका फांसी की सजा गलत है। " उन्होंने आगे कहा कि, "हम इन खबरों से बहुत परेशान हैं, कि मिस्टर अकबरी को नशीला पदार्थ दिया गया, हिरासत में प्रताड़ित किया गया, हजारों घंटों तक पूछताछ की गई, और झूठे बयान देने के लिए मजबूर किया गया।" इसके साथ ही अमेरिका ने अकबरी की फांसी को अन्यायपूर्ण और मनमानी करार दिया है।
'रूसी जवानों ने अपने ही सैनिकों के शव पर मार्च किया', दिनों-दिन नर्क बनता जा रहा है यूक्रेन युद्ध












Click it and Unblock the Notifications