Video: ईरान की इविन जेल में कैदियों से होता है खौफनाक सलूक, हैकर ने CCTV लीक कर फैलाई सनसनी
ईरान की इविन जेल में कैदियों के साथ होता है खतरनाक सलूक, हैकर्स ने सीसीटीवी फूटेज लीक कर सनसनी फैला दी है।
तेहरान, अगस्त 28: ईरान में एक जेल है, जिसका नाम है इविन जेल। उस जेल में राजनीतिक बंदियों के साथ साथ आम कैदियों के साथ कैसा सलूक किया जाता है, उसका एक वीडियो फूटेज लीक किया गया है। इस वीडियो फूटेज के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई। ईरान सरकार ने ना सिर्फ इस वीडियो के सत्य होने की पुष्टि की है, बल्कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईरान सरकार ने बकायदा माफी मांगते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। लेकिन, इस वीडियो फूटेज में जो कुछ कैद है, वो खौफनाक है।

ईरान जेल की तस्वीरें
'जस्टिस फॉर अली' नाम के एक हैकर्स ग्रुप ने दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में से एक ईरान की इविन जेल की सीसीटीवी वीडियो को लीक किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हैकर ग्रुप ने इविन जेल के सीसीटीवी कैमरों को हैक कर लिया था और अब उसने इन वीडियोज को रिलीज किया है। वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। साथ ही उन आरोपों की भी पुष्टि हो गई है, जिनमें कई कैदियों ने कहा था कि ईरान की जेल में कैदियों के साथ क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी जाती हैं। दरअसल, ईरान सरकार पर दर्जनों लोग आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें बिना कसूर उठाकर जेल में डाल दिया गया और फिर जानवरों से भी बदतर उनके साथ सलूक किया गया।

जेल की सीसीटीवी तस्वीरें
हैकर्स ग्रुप 'जस्टिस फॉर अली' ने जो वीडियो फूटेज जारी किया है, उसमें देखा जा रहा है कि कैदियों के साथ काफी ज्यादा बर्बर सलूक जेल के अंदर किया जा रहा है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक कैदी को जेल के अंदर लात से जमकर पिटाई का जा रही है। वीडियो फूटेज में दिखता है कि जब कैदी को एक गार्ड लात से पीटता रहता है, उसी वक्त कुछ और गार्ड्स वहां आ जाते हैं और सभी मिलकर उस कैदी की बेरहमी से पिटाई करने लगते हैं। एक दूसरे सीसीटीवी फूटेज में दिखता है कि एक कैदी कार पार्किंग में बेहोश होकर गिर जाता है। वहीं, उसी सीसीटीवी वीडियो में 14वें सेकेंड पर दिखता है कि एक कैदी को दो गार्ड फर्श पर खींचते हुए ले जा रहे हैं। वो कैदी बेसुध जान पड़ता है।

कैदियों से खतरनाक सलूक
सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि एक कैदी को कुछ गार्ड्स घसीटते हुए ले जा रहे हैं और उसके पैंट खुले हुए हैं। वहीं, एक सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि एक कैदी के ऊपर एक मौलवी कूद रहा होता है। हैकर्स ग्रुप ने कहा कि ईरान के जेल में जो कुछ दिख रहा है, वो सिर्फ नमूना भर है, हकीकत इससे भी ज्यादा क्रूर और खतरनाक है। ईरानी जेल के इस सीसीटीवी फूटेज को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है और लोग ईरान सरकार की काफी आलोचना कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में जेल के नियंत्रण कक्ष को दिखाया गया है। हैकर्स ने कहा कि उसके ग्रुप ने जेल के सभी कैमरों को हैक कर लिया था। सीसीटीवी फूटेज में गार्ड को स्क्रीन पर रिमोट चलाते और फिर फोन करते हुए देखा जा रहा है।
2020-2021 के हैं सीसीटीवी
हैकर्स ग्रुप ने खुद को 'एडलत-ए अली' या "अली का न्याय" कहा है। यह पैगंबर मुहम्मद के दामाद का एक संदर्भ है, जो शिया मुसलमानों द्वारा सम्मानित एक इमाम हैं। एविन जेल, जिसमें राजनीतिक कैदी और दोहरे राष्ट्रीय कैदियों को रखा जाता है। यानि, राजनीतिक कैदियों के अलावा उन कैदियों को रखा जाता है, जो जासूसी के आरोप में पकड़े जाते हैं। ईरान सरकार की पिछले कई सालों से मानवाधिकार हनन के लिए आलोचना होती रहती है। मानवाधिकार हनन को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देश ईरान पर कई तरह का प्रतिबंध लगा चुके हैं।

ईरान सरकार ने मांगी माफी
ईरानी जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने हैकर्स द्वारा लीक किए गए फुटेज की सत्यता की पुष्टि की है जो तेहरान के एविन जेल के कैदियों की कठोर परिस्थितियों को दर्शाता है। सोमवार को लीक हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कोई आवाज नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि कुछ कैदी एविन में किस दर्द से गुजर रहे हैं। ईरान के जेल संगठन के प्रमुख मोहम्मद मेहदी हज मोहम्मदी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि वह फुटेज में दिखाए गए "अस्वीकार्य व्यवहार" के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं और उन्होंने खुदा का कसम खाते हुए कहा कि जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मदी ने लिखा है कि, "मैं भगवान, हमारे प्रिय सर्वोच्च नेता, महान राष्ट्र और सम्माननीय जेल प्रहरियों से भी माफी मांगता हूं, जिनके प्रयासों को निश्चित रूप से इन खामियों के कारण नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications