UAE से भारत आ रहे 'इजरायली' कार्गो शिप पर ईरान का कब्जा, चालक दल में 17 भारतीय शामिल, छुड़ाने के प्रयास तेज
पुर्तगाल के झंडे वाले और इजराइल से जुड़ मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) एमएससी एरीज पर सवार 25 चालक दल में से कथित तौर पर 17 भारतीय हैं। इस कार्गो शिप को ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में जब्त कर लिया। स्थिति पर भारत सरकार करीब से नजर बनाए हुए है और भारतीय चालक दल को मुक्त कराने के लिए ईरान से संपर्क साधा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज की खाड़ी में ईरान द्वारा कब्जे में लिया गया जहाज MSC ARIES भारत के मुंबई में न्हावा शेवा बंदरगाह के रास्ते में था। 15 अप्रैल की रात भारत पहुंचने वाली थी।, लेकिन ईरान ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि ईरानी नौसेना द्वारा जब्त की गई कार्गो शिप के चालक दल में 17 भारतीय नागरिकों के शामिल होने का पता चला है।

एएनआई ने सूत्रों को हवाले से कहा, " एक मालवाहक जहाज 'एमएससी एरीज़' को ईरान ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। पता चला है कि जहाज पर 17 भारतीय नागरिक हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के माध्यम से ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।"
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चालक दल में भारत के अलावा अन्य सदस्यों में फिलिपिनो, पाकिस्तानी, एक रूसी और एक एस्टोनियाई शामिल हैं।
दरअसल, इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच आईटीएफ के तेज हमलों को बीच गाजा में भीषण तबाही मची है। बीच कई देश गाजा में इजरायल के हमलों को विरोध और हमास को समर्थन दे रहे हैं। ईरान ने इस दिशा में इजरायल की घेराबंदी शुरू कर दी है। ऐसे में होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे इजरायली से जुड़े जहाज को ईरान की नौसेना ने अपने कब्जे में लिया है। ईरान ने कार्गो शिप MSC ARIES को उस वक्त रोका जब वो भारत के मुंबई में न्हावा शेवा बंदरगाह के रास्ते में था। ये शिप 15 अप्रैल को भारती बंदरगाह पर पहुंचने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications