ईराक स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ईरान ने बोला धावा, कई मिसाइलें दागी

बगदाद। अमेरिका ने जिस तरह से ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराया उसके बाद ईरान ने बुधवार को अमेरिका के एआई असद एयरबेस पर कई रॉकेट लॉन्च किए। ईरान की सेसमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईरान की मिसाइलों ने यूएस बेस पर हमला कर दिया है। सीएनएन न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले में यूएस की सेनाओं को निशाना बनाया गया, उनपर मिसाइल से हमला किया गया।

नुकसान का आंकलन जारी

नुकसान का आंकलन जारी

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका सेना पर ईरान ने 9 रॉकेट लॉन्च किए हैं। यूएस सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस ऑफ पब्लिक अफेयर के असिस्टैंट जोनाथन हॉफमैन ने कहा कि 7 जनवरी की शाम तकरीबन 5.30 बजे ईरान ने एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिकी सेना और ईराक की गठबंधन सेना पर दागे। यह साफ है कि इन मिसाइलों को ईरान से दागा गया। कम से कम दो ईराक के सैन्य ठिकानों जहां पर अमेरिकी सेना मौजूद थी उसे निशाना बनाया गया है। हम इस हमले में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

ट्रंप सुरक्षा टीम से ले रहे सलाह

ट्रंप सुरक्षा टीम से ले रहे सलाह

व्हाइट हाउस प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने बयान जारी करके कहा कि ईराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों की हमे जानकारी है। राष्ट्रपति को इस बारे में बता दिया गया है और इस घटना पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, वह अपने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से सलाह ले रहे हैं। इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गॉर्ड की ओर से कहा गया कि यह हमला सुलेमानी की हत्या के बाद बदला लेने के लिए किया गया। ईरान की स्टेट रन न्यूज एजेंसी आईआरएनए की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों ने अमेरिका की आतंकी सेना को अपना ठिकाना मुहैया कराया है, हम अमेरिका के उन सभी सहयोगियों को चेतावनी देते हैं जहां से भी ईरान पर निशाना साधा जाएगा हम वहां हमला करेंगे।

सुलेमानी को बताया राक्षस

सुलेमानी को बताया राक्षस

हमले से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कमांडर कासिम सुलेमानी एक राक्षस था, लोग उसे राक्षस बुलाते थे। अब वह राक्षस नहीं रहा, वह मर गया है। यह कई देशों के लिए अच्छी बात है, वह कई देशों पर बहुत बड़े हमले की योजना बना रहा था। वह ना सिर्फ हमपर बल्कि अन्य लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था, हमने उसे रोक दिया है। मुझे नहीं लगता है कि इस बारे में किसी को भी शिकायत है। मैंने सुना है कि नेताओं के अलावा भी कई लोग हैं जो राष्ट्रपति का चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जो सुलेमानी के मारे जाने की आलोचना कर रहे हैं। उनके अलावा मैंने किसी और को इस बारे में शिकायत करते नहीं सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+