International Yoga Day 2021:चीन में कितना लोकप्रिय हो चुका है योग ? इंडिया हाउस का सबूत देखिए

बीजिंग, 20 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले ही चीन स्थित भारतीय दूतावास इंडिया हाउस में योगाभ्यास करने के लिए 100 से ज्यादा चाइनीज पहुंच गए। गौरतलब है कि इसमें कई सारे चाइनीज योग टीचर भी हैं, जो पूरे चीन में इसे लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह कार्यक्रम रविवार को भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित किया गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, भारत में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने के बाद जब उनकी पहल पर 2014 में यूनाइटेड नेशन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया, तभी से चीन के लोग इसको लेकर बहुत ही उत्साहित रहे हैं और योग भारत की तरह ही वहां के लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनने लगा है। बता दें कि इसबार योग दिवस का थीम रखा गया है- स्वास्थ्य के लिए योग; क्योंकि कोरोना की मौजूदगी के चलते यह इस समय की वैश्विक आवश्यकता है।

इंडिया हाउस में योगाभ्यास में जुटे चीन के सौ से ज्यादा लोग

इंडिया हाउस में योगाभ्यास में जुटे चीन के सौ से ज्यादा लोग

चीन के इंडिया हाउस में आयोजित योग कार्यक्रम में खुद चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री और उप राजदूत डॉक्टर अक्यूनो विमल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मिस्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान योग से न केवल शारीरिक सेहत मिलती है, बल्कि इससे आध्यात्मिक स्वास्थ्य का भी रास्ता साफ होता है। उनके मुताबिक, 'ऐसे समय में जब हमारे मन-मस्तिष्क पर बाहरी चीजें काफी गहरा आघात कर रही हैं, योग से हमें अपने मन को शांत रखने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है और हम अपने को संतुलित रख पाते हैं। ' उन्होंने बताया कि शारीरिक तौर पर योग का मूल मकसद मन को मेडिटेशन के लिए तैयार करना है। इसलिए, आप शारीरिक सेहत से आगे बढ़ते हैं तो निश्चित तौर पर अच्छा महूसस करते हैं और आपके शरीर को भी अच्छा लगता है और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने से आपको अपने बारे में बिल्कुल ही नया नजरिया मिलता है।

चीन में योग को लोकप्रिय बनाने में योगी योगा स्कूल की बड़ी भूमिका

चीन में योग को लोकप्रिय बनाने में योगी योगा स्कूल की बड़ी भूमिका

चीन में भारत के राजदूत ने इस मौके पर भारतीय दूतावास के स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर को भी योगा से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सराहा। उन्होंने बताया कि 'आने वाले दिनों में ट्रेनिंग के इरादे से यह योग प्रोफेशनलों को सर्टिफिकेट देने जैसे महत्वपूर्ण बातों तक अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा। आने वाले दिनों में केंद्र की ओर से इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।' दरअसल, चीन में योग को लोकप्रिय बनाने में मोहन भंडारी की ओर से स्थापित योगी योगा स्कूल का भी बहुत बड़ा रोल माना जाता है और इसके कई चाइनीज योगा टीचर भी हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की है। योग एसोसिएशन की ओर से सोमवार को पूरे चीन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाने की संभावना है।

चीन के युन्नान प्रांत में योग कॉलेज की हो चुकी है स्थापना

चीन के युन्नान प्रांत में योग कॉलेज की हो चुकी है स्थापना

चीन में योग कितना लोकप्रिय हो चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उसने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत की राजधानी कुन्मिंग स्थित युन्नान मिंजु यूनिवर्सिटी में भारत के साथ मिलकर योग कॉलेज की स्थापना की है। भारतीय राजदूत ने कहा है कि, 'आप जीनव के किसी भी पहलु पर फोकस कीजिए, योग आपको अनुशासित बनाएगा और अगर हम नियमित योगाभ्यास करते हैं तो इससे हमें एक अधिक विचारशील, करुणामय और आध्यात्मिक समाज के निर्माण में मदद मिल सकती है।'

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम क्या है ?

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम क्या है ?

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम है- 'स्वास्थ्य के लिए योग' (योगा फॉर वेलनेस)। जाहिर है कि सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोविड के कहर को देखते हुए इसबार यह थीम रखी गई है, ताकि लोग अपनों के बीच रहकर योग कर सकें और स्वास्थ्य के लिए इसके महत्त्व को समझ सकें। जाहिर है कि कोरोना के खिलाफ जंग में इम्यूनिटी बहुत ही ज्यादा आवश्यक है और उसमें योग बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है, जो कि मौजूदा वक्त में मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों के लिए अति आवश्यक है। (पीटीआई इनपुट के साथ। तस्वीरें सौजन्य: चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+